न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय

अचानक बढ़े ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए ये घरेलू उपाय अपनाएं। जानिए कैसे बिना दवा के घर पर आसानी से अपने ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है और दिल की सेहत बनाए रखी जा सकती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 17 May 2025 3:16:44

अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय

हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप की समस्या से कई लोग प्रभावित होते हैं। तनाव और स्ट्रेस ब्लड प्रेशर बढ़ने के मुख्य कारण हैं। जब हम तनाव में होते हैं, तो दिमाग का खास नर्वस सिस्टम सक्रिय हो जाता है, जिससे कोर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं, जिन्हें स्ट्रेस हार्मोन भी कहा जाता है। ये हार्मोन नसों को सिकोड़ देते हैं और हृदय की धड़कन तेज कर देते हैं। नसों के सिकुड़ने की वजह से रक्त का हृदय तक प्रवाह बाधित होता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर का समय पर इलाज जरूरी है, अन्यथा यह हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। कई बार अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे राहत दे सकते हैं।

# अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने पर क्या करें?

गर्मियों में कई बार बीपी मरीज दवा लेने के बाद भी दिनभर बीपी बढ़ जाने की समस्या का सामना करते हैं। ऐसे समय कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाने से फायदा होता है:

हाथों को ठंडे पानी में डालें : अगर चक्कर आना, घबराहट या बेचैनी महसूस हो रही हो तो अपने दोनों हाथों को 10 मिनट तक सामान्य ठंडे पानी में डुबोएं। हथेलियों, कलाई और कोहनी के नीचे तक पानी में रखें। इससे ब्लड प्रेशर सामान्य होने में मदद मिलती है।

सिर पर ठंडे पानी की पट्टी रखें : तेज धूप और डिहाइड्रेशन के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। ऐसे में सिर पर ठंडे पानी की पट्टी रखने से सिरदर्द और तनाव कम होता है।

पानी घूंट-घूंट कर पिएं और गहरी सांस लें : तनाव से ब्लड प्रेशर बढ़ रहा हो तो धीरे-धीरे पानी पिएं और गहरी सांस लेकर खुद को शांत करें। इससे मानसिक तनाव कम होता है।

चंद्र नाड़ी सक्रिय करें : ब्लड प्रेशर बढ़ने पर अपने नाक के दाहिने छिद्र को बंद करें और केवल बाईं नाक से सांस लें और छोड़ें। इसे चंद्र नाड़ी एक्टिवेशन कहते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करता है।

नींबू पानी पिएं : ब्लड प्रेशर बढ़ने पर नींबू का रस पानी में मिलाकर पिएं। यह शरीर को रिलैक्स करने में मदद करता है।

अचानक हाई ब्लड प्रेशर बढ़ने के लक्षण

गर्मियों में तनाव और डिहाइड्रेशन की वजह से ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें:

1) दिमाग ठीक से काम न करना या भ्रम की स्थिति,
2) जी मिचलाना,
3) अत्यधिक पसीना आना,
4) थकान महसूस होना,
5) चक्कर आना,
6) हल्का सिरदर्द बना रहना,
7) सांस तेज चलना,
8) त्वचा पर पसीने की वजह से नमी आना, या
9) हाथ-पैर कांपना जैसे लक्षण महसूस हों, तो ये घरेलू उपाय अपनाएं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करें।

अगर ये लक्षण दिखें तो तुरंत उचित कदम उठाएं और डॉक्टर से संपर्क करें। घरेलू उपायों के साथ डॉक्टर की सलाह लेना हमेशा फायदेमंद रहता है ताकि ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहे और गंभीर बीमारी से बचा जा सके।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज