न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रश्मिका और शादी की योजना के सवालों पर विजय ने दिए जवाब, FTII के लिए घर से भाग गए थे ये एक्टर

साउथ इंडियन एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। कई बार ऐसे संकेत मिले हैं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 May 2025 7:42:07

2 News : रश्मिका और शादी की योजना के सवालों पर विजय ने दिए जवाब, FTII के लिए घर से भाग गए थे ये एक्टर

साउथ इंडियन एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। कई बार ऐसे संकेत मिले हैं कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ही हमेशा इस बारे में कुछ कहने से बचते दिखे। अब विजय ने रश्मिका के साथ रिश्ते की अफवाहों और अपनी शादी की योजनाओं पर खुलकर बात की है। फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में विजय से पूछा गया कि इंडस्ट्री में लोग उन्हें और रश्मिका को जोड़कर देखते हैं, क्या ये अफवाहें सच हैं? इस पर विजय ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया कि यह सवाल तो इंडस्ट्री वालों से पूछो!

उन्होंने रश्मिका की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक शानदार अभिनेत्री और खूबसूरत इंसान हैं। उनके साथ केमिस्ट्री में कोई दिक्कत नहीं हो सकती। मैं उनके साथ और फिल्में करना चाहूंगा। बता दें दोनों की जोड़ी ने 'गीता गोविंदम' (2018) और 'डियर कॉमरेड' (2019) फिल्म से दर्शकों का दिल जीता। उनकी ऑन-स्क्रीन कैमेस्ट्री को देख लोग उन्हें ऑफ स्क्रीन भी हमेशा साथ देखना चाहते हैं। विजय ने शादी की योजनाओं पर कहा, 'हां, एक दिन मैं जरूर शादी करूंगा। मैं जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लू्ंगा।

मैं इसे एक खास और निजी पल बनाना चाहता हूं। जब सही समय आएगा, तब बात आगे बढ़ेगी। मैं प्यार में विश्वास करता हूं लेकिन मेरा प्यार बिना शर्तों वाला नहीं है। मेरे प्यार में कुछ अपेक्षाएं होती हैं और मुझे लगता है कि यह नॉर्मल है। बता दें कि कुछ समय पहले रुमर्स सामने आए थे कि विजय फरवरी में सगाई करने वाले हैं। इन पर विजय ने रिएक्ट करते हुए साफ मना कर दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। मीडिया हर दो साल में मेरी शादी का ऐलान कर देता है। काम की बात करें तो विजय अपनी आगामी फिल्म 'VD14' की तैयारी में हैं, जबकि रश्मिका 'पुष्पा 2: द रूल' में श्रीवल्ली के किरदार में नजर आएंगी।

vijay deverakonda,actor vijay deverakonda,rashmika mandanna,actress rashmika mandanna,vijay rashmika,vijay varma,actor vijay varma,ftii,farah khan

विजय वर्मा ने कहा, आम तौर पर लोग घर से भाग जाते हैं और फिर…

मशहूर अभिनेता विजय वर्मा फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के छात्र रह चुके हैं। विजय ने यहां आवेदन गुपचुप तरीके से किया था और चयन होने पर घर से भाग गए थे। विजय हाल ही कोरियोग्राफर फराह खान के यूट्यूब चैनल पर दिखाई दिए, जहां उन्होंने करिअर के साथ ही जिंदगी से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। फराह ने विजय से पूछा कि वे हैदराबाद से मुंबई कैसे आए, इस पर अभिनेता ने कहा कि मैं वहां से भाग आया था। आम तौर पर लोग घर से भाग जाते हैं और फिर सोचते हैं कि क्या करना है।

लेकिन मैंने फिल्म स्कूल में आवेदन किया और मेरा वहां चयन हो गया। वहां तक पहुंचने के लिए मैंने दोस्तों की मदद ली थी। क्योंकि मेरे माता-पिता इस खबर से खुश नहीं थे। खासकर मेरे पिता, इस फैसले के खिलाफ थे। उन्हें जब खबर हुई तो उन्होंने नाराजगी जताई थी। हालांकि अब वे मेरे फैसले से खुश हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में कोई फिल्म साइन की है, उन्होंने बताया कि मैंने कई सालों के बाद एक तेलुगू फिल्म साइन की है।

विजय ने साल 2016 में आई ‘पिंक’ में काम किया था। वे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘गली बॉय’ में भी थे। इसके बाद वे ‘मिर्जापुर’, ‘दहाड़’, ‘डार्लिंग्स’, ‘कालकूट’, ‘जाने जान’ और ‘आईसी 814 : द कंधार हाईजैक’ जैसे प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी