न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

द डिप्लोमैट ने की बजट से 192 गुना ज्यादा कमाई, 6 साल बाद जॉन को मिली हिट

विक्की कौशल की छावा बनी स्लीपर हिट, सलमान खान की सिकन्दर फ्लॉप होकर भी 100 करोड़ पार, वहीं जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट ने चुपचाप बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल। जानिए कैसे 20 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 39 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और हिट फिल्मों की सूची में शामिल हुई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 12:16:53

द डिप्लोमैट ने की बजट से 192 गुना ज्यादा कमाई, 6 साल बाद जॉन को मिली हिट

बीते दो महीनों में सर्वाधिक चर्चा में रही छावा और सिकन्दर ऐसी फिल्में रहीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता और असफलता का भारी दौर देखा। जहाँ विक्की कौशल की छावा स्लीपर ब्लॉकबस्टर रही वहीं सलमान खान की सिकन्दर डिजास्टर हुई। हालांकि सिकन्दर ने असफलता के बावजूद 100 करोड़ी कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली। यह सलमान खान के स्टारडम को दिखाता है जहाँ उनकी असफल फिल्म में 100 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर जाती है।

इन दो फिल्मों के मध्य में अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म द डिप्लोमैट का प्रदर्शन हुआ। वास्तविक घटनाओं में आधारित जॉन की इस फिल्म को छावा और सिकन्दर से कोई फर्क नहीं पड़ा और इसने धीरे-धीरे दर्शकों को अपने साथ जोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ अपनी लागत वसूलने में कामयाबी प्राप्त की अपितु अब यह हिट फिल्मों की श्रेणी में शामिल हो गई है।

जॉन अब्राहम की फिल्म द डिप्लोमैट की कमाई में न तो सलमान खान की सिकंदर का कोई असर पड़ा और न ही विक्की कौशल की छावा का। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर सिनेमाप्रेमियों के बीच बातें तक होनी बंद हो गई थीं। लेकिन फिल्म की कमाई से जुड़े आज तक के जो आंकड़े सामने आए हैं वो चौंकाने वाले हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 24 दिन हो चुके हैं और कई बड़ी फिल्मों के थिएटर्स में आ जाने के बावजूद दर्शक फिल्म देखने के लिए जा रहे हैं।

द डिप्लोमैट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कमाई से जुड़े 3 हफ्तों के ऑफिशियल डेटा के मुताबिक, पहले हफ्ते फिल्म ने 19.45 करोड़, दूसरे हफ्ते 10.68 और तीसरे हफ्ते 5.30 करोड़ रुपये कमाते हुए टोटल 35.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सैक्निल्क के मुताबिक, 22वें दिन फिल्म का कलेक्शन 40 लाख, 23वें दिन 89 लाख और रविवार 24वें दिन फिल्म ने 1.06 करोड़ का कारोबार किया। अब तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 39 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। हालांकि ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं, इनमें बदलाव हो सकता है।

फिल्मीबीट के मुताबिक, द डिप्लोमैट को करीब 20 करोड़ की लागत में तैयार किया गया है। फिल्म की अब तक की कमाई पर नजर डालें तो ये बजट का करीब 192 प्रतिशत ज्यादा कमा चुकी है।

6 साल बाद मिली जॉन अब्राहम को हिट

जॉन अब्राहम एकल नायक के तौर पर पिछली हिट 2019 में आई थी। फिल्म का नाम था बाटला हाउस। इसके बाद जॉन की लाइन से 6 फिल्में फ्लॉप हो गईं। हालांकि दो वर्ष पूर्व बॉक्स ऑफिस पर आई शाहरुख खान की पठान, में जॉन अब्राहम खलनायक के तौर पर नजर आए थे, ब्लॉक बस्टर रही, लेकिन उसकी सफलता का सारा क्रेडिट शाहरुख खान के खाते में चला गया। वहीं दूसरी ओर पिछले साल आई वेदा से लेकर सत्यमेव जयते 2 जैसी फिल्में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। ऐसे में 2025 में द डिप्लोमैट के साथ जॉन अब्राहम को लंबे समय बाद पहली हिट मिली है।

वास्तविक घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने पाकिस्तान में इंडियन डिप्लोमैट की भूमिका निभाई है। उनके साथ सादिया खतीब भी अहम रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी