न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राज कुंद्रा ने 2 महीने बाद जेल से बाहर रखे कदम, पत्नी शिल्पा और बेटे वियान ने ऐसे जताई भावनाएं

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप पर अपलोड करने के आरोप में 19 जुलाई से मुंबई की जेल में बंद थे। उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Sep 2021 2:59:40

राज कुंद्रा ने 2 महीने बाद जेल से बाहर रखे कदम, पत्नी शिल्पा और बेटे वियान ने ऐसे जताई भावनाएं

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप पर अपलोड करने के आरोप में 19 जुलाई से मुंबई की जेल में बंद थे। उन्हें करीब दो माह बाद आज यानि 21 सितंबर को जमानत पर रिहा कर दिया गया। कुंद्रा जब आर्थर रोड जेल से बाहर आए तो उनके माथे पर तिलक लगा था। राज जब जेल से बाहर आए तो वहां मीडियाकर्मियों का तांता लगा हुआ था। यह देख उन्होंने अपना सिर पकड़ लिया। उनके चेहरे पर काफी थकान और परेशानी दिख रही थी। वे सब लोगों को चीरते हुए कार में जाकर बैठ गए। कुंद्रा कह रहे थे कि उन्हें केस में फंसाया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से शिल्पा लगातार मन्नतें मांग रही थीं। शिल्पा वैष्णों देवी के दरबार पहुंची थीं।

Shilpa Shetty,raj kundra,viaan,shilpa raj,raj jail,raj bail,pornography case,bollywood news in hindi

पोर्न फिल्म रैकेट मामले में मुंबई पुलिस ने किया था गिरफ्तार

कुंद्रा को सोमवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने जमानत दी थी। कुंद्रा को मुम्बई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल ने पोर्न फिल्म रैकेट मामले में गिरफ्तार किया था। कुंद्रा पर पोनोग्राफी फिल्म्स बनाने, उन्हें मोबाइल एप और ओटीटी पर अपलोड करवाने, हवाला ट्रांजेक्शन के जरिये पैसों को ट्रांसफर करवाने, शैल कंपनियां बनाने जैसे कई गंभीर चार्जेज लगाए गए थे। मुम्बई क्राइम ब्रांच ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कुंद्रा को आरोपी बताया था। कुंद्रा ने शनिवार को किला कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत दी है।

Shilpa Shetty,raj kundra,viaan,shilpa raj,raj jail,raj bail,pornography case,bollywood news in hindi

वियान ने फोटो शेयर कर जिंदगी को गणेशजी से जोड़ा

इस बीच कुंद्रा के बेटे वियान की फोटो सहित एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में वियान मां शिल्पा और बहन के साथ मंदिर के बाहर बैठे नजर आ रहे हैं और जिंदगी को भगवान गणेश से जोड़कर पेश किया है। वियान कुंद्रा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है, 'जिंदगी भगवान गणेश की सूंड जैसी लंबी हो, परेशानियां उनके चूहे जितनी छोटी हो, हर पल उनके मोदक जैसा मीठा हो। गणपति बप्पा मोरया।' कुंद्रा को बेल मिलने के बाद शिल्पा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने एक इंद्रधनुष की फोटो शेयर की है। शिल्पा ने कैप्शन में राइटर को कोट करते हुए लिखा कि 'इंद्रधनुष का अस्तित्व ये बताने के लिए ही है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका