न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख और विराट ने किया इस गाने पर डांस, देखें वीडियो, अनुपम खेर ने ऐसे जताई विकेट लेने की खुशी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन शनिवार को कोलकाता में शुरू हो गया है। यह टी20 टूर्नामेंट करीब 2 महीने चलेगा और 25 मई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Mar 2025 2:02:15

2 News : शाहरुख और विराट ने किया इस गाने पर डांस, देखें वीडियो, अनुपम खेर ने ऐसे जताई विकेट लेने की खुशी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन शनिवार को कोलकाता में शुरू हो गया है। यह टी20 टूर्नामेंट करीब 2 महीने चलेगा और 25 मई को इसका फाइनल खेला जाएगा। ऐतिहासिक स्टेडियम ईडन गार्डन में खेले गए पहले मुकाबले में गत चैंपियन शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच टक्कर हुई। इसमें KKR को करारी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले शाहरुख ने उद्घाटन समारोह में स्पीच देते हुए फैंस और टूर्नामेंट के हर बोर्ड मेंबर को बधाई दी।

इस बीच शाहरुख और RCB के बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि शाहरुख ने पहले KKR के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह को स्टेज पर बुलाया। दोनों ने किंग खान की सुपरहिट फिल्म ‘डंकी’ के पॉपुलर गाने ‘लुट पुट्ट गया’ पर डांस किया। इसके बाद शाहरुख ने विराट को भी बुलाया और उन्होंने उनके साथ फिल्म ‘पठान’ के फेमस गाने ‘झूमे जो पठान’ पर डांस किया। इस दौरान विराट, SRK के डांस स्टेप्स दोहराते हुए नजर आए।

फिर शाहरुख ने अन्य क्रिकेटर्स और सिंगर श्रेया घोषाल समेत अन्य कलाकारों को बुलाया और वे सभी राष्ट्रगान के लिए खड़े हुए। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वह अपनी बेटी सुहाना खान औऱ अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगे। शाहरुख ने साल 2023 में करीब 5 साल बाद वापसी करते हुए एक के बाद एक तीन सुपरहिट फिल्में दी थीं। इसके बाद लोगों को अब ‘किंग’ का इंतजार है।

अनुपम खेर ने शेयर किया एक टी20 मैच का वीडियो

भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हाल ही टीबी मुक्त भारत जागरूकता अभियान के लिए मुंबई के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में राजनेताओं और अभिनेताओं के बीच एक टी20 क्रिकेट मैच आयोजित किया। इसमें अर्जुन कपूर, सलमान खान, सोहेल खान, सुनील शेट्टी जैसे सितारे शामिल हुए। इसी मैच से अनुपम खेर (70) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे विकेट लेते हुए नजर आ रहे हैं।

इसकी खुशी उन्होंने कैप्शन में व्यक्त की। अनुपम ने मैच का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। इसमें अनुपम दाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी हुए नजर आ रहे हैं। बल्लेबाज शॉट खेलता है और कोई फील्डर उसकी कैच लपक लेता है। अनुपम विकेट लेकर जश्न मनाते हैं। अनुपम ने कैप्शन में लिखा, “मैंने एक विकेट लिया। भारत में #तपेदिक (टीबी) के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए नेता बनाम अभिनेता के बीच एक दोस्ताना #क्रिकेट मैच खेला!

इस महत्वपूर्ण कारण का हिस्सा बनने का मौका देने के लिए दोनों टीमों के आयोजकों और खिलाड़ियों, प्रिय #अनुरागठाकुर और #सुनीलशेट्टी का धन्यवाद! वैसे यह एक ऑफ स्पिन थी, जिस पर बल्लेबाज चौका मारना चाहता था लेकिन कैच हो गया!. अपनी प्रतिभा का एक और पहलू दिखा रहा हूं! जय हो!” मैच अनुराग की अगुआई वाली लीडर्स इलेवन और सुनील की कप्तानी वाली एक्टर्स इलेवन के बीच खेला गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी