न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गौरव से झगड़ा होने पर निक्की ने छोड़ा शो का सेट, 70 की उम्र में भी बेमिसाल रेखा का कमाल, देखें Photos

इन दिनों सोनी टीवी पर रियलिटी कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसमें आने वाले सेलेब्स लोगों का दिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 7:39:40

2 News : गौरव से झगड़ा होने पर निक्की ने छोड़ा शो का सेट, 70 की उम्र में भी बेमिसाल रेखा का कमाल, देखें Photos

इन दिनों सोनी टीवी पर रियलिटी कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसमें आने वाले सेलेब्स लोगों का दिल जीत रहे हैं। यूं तो शो में उनका काम मुख्य रूप से जजों द्वारा बताई जाने वाली डिश तैयार करना होता है, लेकिन इस दौरान उनका अलग-अलग तरह का ड्रामा भी चलता रहता है। शो में ‘अनुपमा’ फेम एक्टर गौरव खन्ना और एक्ट्रेस निक्की तंबोली के बीच ताजा एपिसोड में फिर से झगड़ा हो गया। यही नहीं गुस्से में आकर निक्की ने सेट तक छोड़ दिया।

निक्की का कहना था कि जब तक गौरव उन्हें सॉरी नहीं बोल देंगे वह सेट पर वापस नहीं आएंगी। दूसरी ओर गौरव ने कहा कि वह निक्की से न तो सॉरी बोलेंगे और न उन्हें फुटेज देंगे। शो में इससे पहले भी कई बार दोनों की तू तू-मैं मैं देखने को मिली है। दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में दिल्ली कुकिंग चैलेंज गौरव ने जीता जिसके बाद उन्हें कुकिंग के लिए सबसे ज्यादा 120 मिनट मिले। वहीं निक्की को 90 मिनट और अन्य को उससे भी कम समय मिला। जब गौरव ने सबसे पहले कुकिंग शुरू की तो राजीव अदातिया और अन्य कंटेस्टेंट उनका मजाक बनाने लगे।

ऐसे में गौरव ने राजीव पर गाजर के छिलके फेंके जो निक्की पर भी गिर गए। इस पर निक्की ने कहा कि अगर ऐसे ही अपमान करना है तो मैं सेट छोड़कर जा रही हूं। जो करना है करो। जब तक गौरव सॉरी नहीं बोल देता मैं नहीं आऊंगी। हालांकि कुछ देर बाद निक्की सेट पर लौट आईं और बोली कि उन्हें गौरव की तरह बर्ताव नहीं करना और न उनसे बदला लेना है। वह सिर्फ कुकिंग पर फोकस करना चाहती हैं।

एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए कराया फोटोशूट

रेखा (70) की पहचान फिल्म इंडस्ट्री में सदाबहार नायिका के रूप में है। रेखा ने खास तौर से 70-80 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाया। फैंस आज भी उन्हें दिलो-जान से प्यार करते हैं। उम्र बढ़ने के बावजूद रेखा की सुंदरता में कोई कमी नहीं आई है। वह अपने फैशन और लुक्स के चलते हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। रेखा कई पार्टी-फंक्शन में कांजीवरम साड़ी में चार चांद लगा देती हैं।

अब रेखा ने उनकी फिल्म 'उमराव जान' के लुक से सबका ध्यान खींच लिया। रेखा ने मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए फोटोशूट करवाया जिसमें वह दुल्हन सी सजी नजर आईं। रेखा ने गुलाबी रंग का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली पहना है। उनके पैर में महावर (आलता) लगा है। नाक में नथनी, गले में हार और हाथों में ढेर सारी चूड़ियां पहने रेखा कयामत ढा रही हैं। रेखा ने बालों की लंबी चोटी बनाकर उसे रिबन से बांधा है।

डब्बू ने इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा, “राजसी, दीप्तिमान और तेजस्वी रेखा जी। हर फ्रेम उनकी बेजोड़ आभा को दर्शाता है।” रेखा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म 2018 में 'यमला पगला दीवाना' थी, जिसमें उनका कैमियो था। इससे पहले साल 2015 में 'शमिताभ' में भी उनका छोटा ही रोल था। रेखा पिछले दिनों इब्राहिम अली खान की डेब्यू मूवी 'नादानियां' की एक इवेंट में दिखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी