न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी की REET की उत्तर कुंजियाँ, 31 मार्च तक दर्ज करवाई जा सकती आपत्ति

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 की नोडल एजेंसी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को 31 मार्च तक आपत्ति दर्ज करवाने का समय दिया है। बोर्ड ने उत्तर कुंजी परीक्षा सम्पन्न होने के 25 दिन बाद जारी की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 7:28:06

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी की REET की उत्तर कुंजियाँ, 31 मार्च तक दर्ज करवाई जा सकती आपत्ति

अजमेर। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 की नोडल एजेंसी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को 31 मार्च तक आपत्ति दर्ज करवाने का समय दिया है। बोर्ड ने उत्तर कुंजी परीक्षा सम्पन्न होने के 25 दिन बाद जारी की है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद परीक्षार्थी ओएमआर शीट के माध्यम से उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। बोर्ड लेवल प्रथम और द्वितीय परीक्षा के प्रश्न पत्र वेबसाइट पर पहले ही जारी कर चुका है।

बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क के साथ अपनी आपत्ति बोर्ड में ऑनलाइन भिजवा सकते हैं। बता दें कि बोर्ड ने 27 और 28 फरवरी को रीट परीक्षा का आयोजन किया था। इसमें 15 लाख 44 हजार 518 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 13 लाख 77 हजार 256 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे।

300 रुपए प्रति प्रश्न लगेगा शुल्क

बोर्ड सचिव शर्मा ने बताया कि आपत्ति के लिए प्रत्येक प्रश्न के 300 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थी प्रत्येक प्रश्न के हिसाब से शुल्क अदा करके अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं।

मिलान में हुई देरी

उत्तर कुंजी जारी करने से पहले बोर्ड आश्वस्त होना चाहता था कि कम से कम आपत्तियां बोर्ड को मिले। लिहाजा, प्रश्न पत्र की छपाई के साथ उत्तर कुंजी का मिलान विशेषज्ञों की टीम से करवाया गया। इसके उपरांत ही बोर्ड ने उत्तर कुंजी जारी की थी। बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षार्थियों की आपत्ति के निस्तारण के बाद रीट परीक्षा 2024 के परिणाम को लेकर तैयारी शुरू होगी, जिसमें एक माह का समय लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी