न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राज्यसभा में अमित शाह का विपक्ष पर तंज - 15-20 साल तक किसी का नंबर नहीं लगने वाला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक-2024 पर बहस का जवाब देते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में आपदा प्रबंधन में बदलाव ने भारत को वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने विधेयक को देश की सफलता की कहानी को बनाए रखने के लिए जरूरी बताया और विपक्ष पर तंज भी कसा। शाह ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के महत्व और इसकी आवश्यकताओं पर भी प्रकाश डाला।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 7:15:09

राज्यसभा में अमित शाह का विपक्ष पर तंज - 15-20 साल तक किसी का नंबर नहीं लगने वाला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक-2024 पर बहस का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में जो बदलाव हुए हैं, उन्होंने भारत को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक शक्ति के रूप में भी स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक देश की सफलता की कहानी को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए है। शाह ने स्पष्ट किया कि उनका संदर्भ सरकार की सफलता से नहीं, बल्कि देश की सफलता से था। बहस का जवाब देते हुए उन्होंने विपक्ष पर तंज कसा और कहा कि अगले 15-20 वर्षों तक किसी का नंबर नहीं आने वाला है, जो कुछ भी करना है, वह हमें ही करना है।

अमित शाह ने कुछ सदस्यगण द्वारा संशोधन की आवश्यकता पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यदि किसी इमारत की समय रहते मरम्मत नहीं की जाती, तो वह ढह जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि वे आकर इसे बदल देंगे, लेकिन अगले 15-20 वर्षों तक किसी की बारी नहीं आएगी। जो भी करना है, हमें ही करना है। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में पहली बार लागू किया गया था, जिसके तहत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) का गठन किया गया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपदा प्रबंधन विधेयक पर बयान देते हुए कहा कि यह एक साझा जिम्मेदारी है, जिसमें केंद्र और राज्य दोनों का योगदान है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं कि इससे सत्ता का केंद्रीकरण हो जाएगा, लेकिन यदि आप इस विधेयक को ध्यान से पढ़ेंगे तो पाएंगे कि आपदा प्रबंधन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जिला आपदा प्रबंधन की है, जो कि राज्य सरकार के अधीन है। इस वजह से संघीय ढांचे को कोई खतरा नहीं है। आपदा प्रबंधन केंद्र और राज्य दोनों का मिलकर विषय है। उनका स्पष्ट बयान था कि यह विधेयक केंद्रीयकरण के लिए नहीं, बल्कि सभी को जोड़ने के लिए है।

अमित शाह ने यह भी कहा कि आपदाओं का सीधा संबंध जलवायु परिवर्तन से है। हम जब ग्लोबल वार्मिंग की बात करते हैं तो यह प्रकृति के संरक्षण की बात की जाती है, जो हजारों सालों से हो रही है। उन्होंने कहा कि आपदाओं के प्रकार और स्केल में बदलाव आया है, और इन्हें उसी अनुसार बदलने की आवश्यकता है। इसी कारण से इस विधेयक को पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि इस विधेयक के लिए प्राप्त सुझावों में से 87 प्रतिशत सुझावों को स्वीकार करते हुए इसे पारित किया गया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने बिल का विरोध करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि हमें यह समझना चाहिए कि जिन लोगों ने इस विधेयक का विरोध किया है, उन्होंने पहले खुद इस मुद्दे पर सलाह दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम रेडियो पर चेतावनी देने के बजाय अब मोबाइल फोन के जरिए चेतावनी देने की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य यह है कि हम एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरें और राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर आपदाओं से निपटने के लिए और अधिक प्रयास किए जाएं। इस विधेयक में नैतिक जिम्मेदारी को भी शामिल किया गया है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि हर स्तर पर बेहतर कार्रवाई हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी