न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : CM भजनलाल ने चित्तौड़गढ़ के शौर्य को नमन करते हुए कहा- यहां का इतिहास पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायी है

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चित्तौड़गढ़ में जौहर स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित जौहर श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया। उन्होंने समारोह में संबोधित करते हुए चित्तौड़गढ़ के प्रेरणादायक इतिहास की सराहना की और पुराने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने का भरोसा दिलाया।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 8:17:58

राजस्थान : CM भजनलाल ने चित्तौड़गढ़ के शौर्य को नमन करते हुए कहा- यहां का इतिहास पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायी है

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को चित्तौड़गढ़ पहुंचे और जौहर स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित जौहर श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ का इतिहास न सिर्फ देश, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने मंच से किसी नई घोषणा से बचते हुए पुराने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने अपने 10 मिनट के भाषण में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इससे पहले, सीएम हेलीकॉप्टर से दुर्ग के हेलीपैड पर सुबह 11:05 बजे उतरे, जहां चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी और जौहर स्मृति संस्थान के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीएम फतेह प्रकाश महल पहुंचे। इस दौरान विधायक आक्या ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग के विकास के लिए फंड दोगुना करने की मांग रखी, साथ ही संस्थान से जौहर श्रद्धांजलि समारोह का फंड बढ़ाए जाने का अनुरोध किया।

अपने संक्षिप्त उद्बोधन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीधे तौर पर कोई नई घोषणा नहीं की, लेकिन उन्होंने यह जानकारी दी कि मातृकुंडिया और चावंड को 100 करोड़ रुपए के टूरिज्म सर्किट में शामिल किया गया है। उन्होंने चित्तौड़गढ़ विधायक की प्रशंसा करते हुए कहा कि विधायक हमेशा चार-पाँच काम लेकर आते हैं और हर काम को शीघ्रता से स्वीकृति दिलाने का प्रयास करते हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि चित्तौड़गढ़ के विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और जो भी यहां की आवश्यकताएं होंगी, उन्हें पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इससे पहले, सुबह भूपाल छात्रावास से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विभिन्न संगठनों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा दुर्ग स्थित जौहर स्मृति संस्थान पहुंची, जहां हवन-यज्ञ के बाद वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पंजाब के पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह, मंत्री गौतम दक, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, प्रतापगढ़ अध्यक्ष महावीर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी