न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UPPSC PCS : इन 210 पदों के लिए अगर अभी तक नहीं कर पाए हैं आवेदन तो मिल रहा एक और मौका

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) तथा सहायक वन संरक्षक (ACF)/क्षेत्रीय वन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 6:21:07

UPPSC PCS : इन 210 पदों के लिए अगर अभी तक नहीं कर पाए हैं आवेदन तो मिल रहा एक और मौका

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) तथा सहायक वन संरक्षक (ACF)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (RFO) सेवा परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले विज्ञापन में 24 मार्च तक ही लास्ट डेट निर्धारित थी। अब आवेदक 2 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। यानी जो उम्मीदवार अभी तक किसी कारण से फॉर्म नहीं भर पाए उन्हें एक और मौका मिल रहा है।

एकल अवसरीय पंजीकरण (OTR) सिस्टम में आ रही कठिनाइयों के समाधान के मद्देनजर अभ्यर्थियों को पहले प्रदान किए गए तीन अवसरों के अतिरिक्त एक और अतिरिक्त अवसर दिया गया है। आवेदन में सुधार/संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 9 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रकिया 20 फरवरी से शुरू हो गई थी। पीसीएस में 200 वेकेंसी है। सहायक वन संरक्षक के लिए रिक्तियों की संख्या 10 है। इसका मतलब है कुल 210 पद हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता जरूरी है। एसीएफ के लिए बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथमेटिक्स, एग्रीकल्चर बैचलर डिग्री या बैचलर इंजीनियरिंग डिग्री वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट लागू होगी।

ये है आवेदन शुल्क

यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। अनारक्षित/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपए, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 65 रुपए, विकलांग व्यक्तियों को 25 रुपए और भूतपूर्व सैनिकों को 65 रुपए का रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में भुगतान करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक यूपीपीएससी वेबसाइटuppsc.up.nic.inपर जाएं।
- पंजीकरण के लिए “लागू करें” बटन पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा “Authenticate OTR” पर क्लिक करें और OTR के साथ खुद कोप्रमाणित करें।
- ऑनलाइन सिस्टम में वैध ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
- आरआरबी ग्रुप डी ऑनलाइन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- निर्दिष्ट प्रारूप में फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- ऑनलाइन फॉर्म में दी गई जानकारी का पूर्वावलोकन करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन पत्र प्रिंट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप