न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एडवांस में सिकन्दर ने मारी दहाड़, ओपनिंग डे 50 करोड़ के पार, दर्शकों का उत्साह चरम पर

बॉक्स ऑफिस पर अब सिकंदर दहाड़ मारने आ रहा है। भाईजान अपनी अगली मास एक्शन फिल्म सिकंदर से ईद पर थिएटर में धमाका करने आ रहे हैं। सिकंदर इस ईद 30 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज के लिए तैयार है। सिकंदर में सलमान खान को फुल ऑफ एक्शन स्टाइल में देखा जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 6:58:47

एडवांस में सिकन्दर ने मारी दहाड़, ओपनिंग डे 50 करोड़ के पार, दर्शकों का उत्साह चरम पर

बॉक्स ऑफिस पर अब सिकंदर दहाड़ मारने आ रहा है। भाईजान अपनी अगली मास एक्शन फिल्म सिकंदर से ईद पर थिएटर में धमाका करने आ रहे हैं। सिकंदर इस ईद 30 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज के लिए तैयार है। सिकंदर में सलमान खान को फुल ऑफ एक्शन स्टाइल में देखा जाएगा।

हाल ही में सिकंदर के ट्रेलर ने सलमान खान के फैंस की बेचैनी बढ़ा दी और अब मेकर्स ने एडवांस के लिए ऑन टिकट खिड़की ओपन कर दी है। सिकंदर की आज 25 मार्च से एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। दूसरी तरफ साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एल 2- एम्पुरान' रिलीज के लिए तैयार है और एडवांस बुकिंग में खूब नोट छाप रही है। 'एल 2- एम्पुरान' आगामी 27 मार्च को रिलीज हो रही है।

सिकंदर की ए़डवांस बुकिंग शुरू

फिल्म सिकंदर के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने पांच दिन पहले एडवांस बुकिंग का एलान कर दिया है। आज 25 मार्च की सुबह से सिकंदर की टिकट बुक करने का सिलसिला शुरू हो गया है। सैकनिल्क के अनुसार, पहले दिन 3 बजे से पहले सिकंदर ने हिंदी 2 डी में 5310 शोज के लिए 41180 टिकट सेल कर 1.33 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और ब्लैक सीट मिलाकर फिल्म की कमाई का कुल आंकड़ा 3.6 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, जर्मनी और नीदरलैंड में पहले दिन के लिए फिल्म सिकंदर की टिकट सोल्ड आउट हो चुकी है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित गोलछा मल्टीप्लेक्स के प्रबन्धक सुधीर पुरी ने बताया कि आज सुबह से ही एडवांस बुकिंग शुरू हुई। जैसे-जैसे दर्शकों को इसकी जानकारी मिली वैसे वैसे टिकट बुकिंग का सिलसिला तेज होने लगा। ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफ लाइन पर दर्शक टिकट बुक करवा रहे हैं।

पहले दिन के कारोबार को लेकर पुरी ने कहा कि फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो जाएगी। हालांकि निर्माताओं के लिए रविवार को मिलने वाला फायदा नहीं होगा, क्योंकि फिल्म शुक्रवार के स्थान पर रविवार को प्रदर्शित हो रही है। ईद की नमाज के बाद दर्शकों का बड़ा समुदाय सिनेमाघरों की ओर आएगा जिसके चलते सिनेमाघरों में अच्छी रौनक नजर आएगी। इसके अतिरिक्त फिल्म की टिकट दरों में वृद्धि की गई है। सिकन्दर के लिए सिनेमाघरों ने उन्हीं दरों को रखा है जो पुष्पा 2: द रूल के वक्त रखी गई है। इससे कारोबारी आंकड़ों में काफी इजाफा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत