Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

संजीव कुमार करना चाहते थे हेमा मालिनी से शादी, लेकिन ...

संजीव कुमार, भारतीय सिनेमा के बेहतरीन और संजीदा कलाकारों में से एक थे। उन्होंने हेमा मालिनी से गहरा प्रेम किया, लेकिन एक शर्त के कारण यह रिश्ता अधूरा रह गया। जानिए उनके अधूरे प्यार की कहानी और 'सीता और गीता' के सेट पर शुरू हुई मोहब्बत का सफर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 11:11:22

संजीव कुमार करना चाहते थे हेमा मालिनी से शादी, लेकिन ...

संजीव कुमार भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली और दमदार एक्टर्स में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अपने संजीदा अभिनय से कई यादगार फिल्में दीं और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। हालांकि उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल रही, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही अधूरी रही। उनका नाम नूतन और सायरा बानो जैसी अभिनेत्रियों से जोड़ा गया, लेकिन हेमा मालिनी से उनका प्यार सबसे गहरा था।

1972 में आई फिल्म ‘सीता और गीता’ की शूटिंग के दौरान संजीव कुमार को हेमा मालिनी से बेइंतहा मोहब्बत हो गई थी। वे उनसे शादी भी करना चाहते थे, लेकिन एक शर्त ऐसी आई जिसने उनका यह सपना अधूरा छोड़ दिया।

महाबलेश्वर में ‘हवा के साथ साथ’ और प्यार की शुरुआत

संजीव कुमार की जीवनी ‘एन एक्टर्स एक्टर’ के मुताबिक, महाबलेश्वर में जब वह हेमा मालिनी के साथ फिल्म के मशहूर गाने ‘हवा के साथ साथ’ की शूटिंग कर रहे थे, तब उन्हें हेमा से प्यार हो गया था। शूटिंग के दौरान एक ट्रॉली एक्सीडेंट हुआ जिसमें दोनों की जान बाल-बाल बची थी। इस हादसे ने दोनों को और करीब ला दिया, लेकिन किस्मत को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।
जब हेमा मालिनी की मां की एक शर्त ने तोड़ दी संजीव कुमार की मोहब्बत की डोर

जब संजीव कुमार ने हेमा मालिनी के सामने अपने दिल का हाल बयां किया और शादी का प्रस्ताव रखा, तो शुरुआत में उनकी मां शांताबेन इसके लिए तैयार नहीं थीं। उन्हें फिल्मों की दुनिया और अभिनेत्रियों से जुड़ी छवि को लेकर संकोच था। लेकिन जब वह हेमा से मिलीं, तो उनकी खूबसूरती, शालीनता और सादगी देखकर प्रभावित हो गईं और शादी के लिए अपनी सहमति दे दी। सब कुछ ठीक चल रहा था कि तभी दोनों परिवारों के बीच एक बड़ी अड़चन आ गई—हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती की एक शर्त। उन्होंने साफ कहा कि हेमा शादी के बाद भी फिल्मों में काम करना जारी रखेंगी। वहीं संजीव कुमार और उनका परिवार चाहते थे कि हेमा शादी के बाद अपने करियर को अलविदा कहकर पारिवारिक जीवन को अपनाएं।

शर्त बनी रिश्ते के टूटने की वजह

हालांकि हेमा ने अपने चल रहे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की बात कही थी और उम्मीद की थी कि समय के साथ संजीव उनका साथ देंगे, लेकिन किसी भी पक्ष ने झुकने का मन नहीं बनाया। इस मतभेद ने उनके रिश्ते को वहीं रोक दिया। भले ही दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन ये प्यार मंज़िल तक नहीं पहुंच सका। दिल टूटने के बाद संजीव कुमार ने कभी शादी नहीं की और 47 की उम्र में हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका