न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पति-बेटे के साथ लंदन पहुंचीं सना को झेलनी पड़ी यह परेशानी, सनी ने पिता धर्मेंद्र के साथ शेयर की तस्वीर

बिग बॉस में नजर आ चुकीं सना खान ने करीब 3 साल पहले सैयद अनस के साथ निकाह किया था। उन्होंने इस साल 5 जुलाई को बेटे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Sep 2023 7:59:15

बिग बॉस में नजर आ चुकीं सना खान ने करीब 3 साल पहले सैयद अनस के साथ निकाह किया था। उन्होंने इस साल 5 जुलाई को बेटे को जन्म दिया। मां बनने के बाद सना मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। सना सोशल मीडिया पर अक्सर बेटे की झलक शेयर करती रहती हैं। हालांकि अभी तक फैंस को बेटे के चेहरे का दीदार नहीं कराया है।

इस बीच, सना ने शनिवार (16 सितंबर) को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बेटे और पति के साथ इंटरनेशनल ट्रिप पर निकली हैं। वह लंदन पहुंचीं। इस दौरान इस कपल के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। सना ने बताया कि हम 14 सितंबर को लंदन पहुंचे, लेकिन अभी तक सामान नहीं मिला। रात की फ्लाइट थी और पहले ही दो घंटे लेट थी। फिर हम फ्लाइट से उतरे और हमें अपना सामान नहीं मिला।

इसके बाद हम पता लगाने के लिए बैगेज काउंटर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। इसके बाद हमे सेकंड फ्लोर पर भेजा गया जहां पता चला कि फ्लाइट पर तो लगेज चढ़ा ही नही, क्योंकि ये कनेक्टिंग फ्लाइट थी। हमने दो दिनों से अपने कपड़े नहीं बदले हैं और अभी तक एयरपोर्ट पर सामान का ही इंतजार कर रहे हैं।

हमारे साथ बच्चा भी है जिसके कपड़े दिन में कम से कम 5 बार बदलते हैं। 10 डायपर भी होते हैं। इस वक्त हमारे पास कुछ भी नहीं है। हमें खरीदना पड़ेगा, जो सिरदर्द है। सना ने एयरलाइंस को टैग करते हुए अपना सामान वापस करने को कहा है। सना ने इंस्टा स्टोरी पर एक नया वीडियो साझा किया, जिसमें बताया कि उनके बैग लंदन एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके पास नहीं आए हैं।

सनी-धर्मेंद्र की तस्वीर देख ईशा देओल ने ऐसे किया रिएक्ट

सनी देओल ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पिता धर्मेंद्र के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनके बीच की बॉन्डिंग दिख रही है। बाप-बेटे की यह जोड़ी कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्करा रही है। सनी इसमें व्हाइट शर्ट और व्हाइट टोपी पहने हुए हैं और वहीं धर्मेंद्र ब्लैक टोपी और ग्रीन कलर की जैकेट में सदाबहार दिख रहे हैं। सनी ने कैप्शन में लिखा, 'लव यू पापा।' साथ ही रेड हार्ट का इमोजी बनाया।पोस्ट को देखते ही दोनों स्टार को चाहने वालों के कमेंट्स की झड़ी लग गई।

सनी की सौतेली बहन ईशा देओल के कमेंट ने सभी का ध्यान खींचा। ईशा ने ब्लैक हार्ट और नजर से बचने के लिए एविल आई का इमोजी शेयर किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी अपने माता-पिता धर्मेंद्र और प्रकाश कौर को लेकर अपनी बहनों अजिता और विजेता देओल से मिलवाने के लिए अमेरिका ले गए हैं। इससे पहले खबर आई थी कि सनी अपने पिता को इलाज के लिए अमेरिका लेकर गए थे। ऐसा कहा गया था कि वो लगभग 20 दिनों तक अमेरिका में रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार