न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिल्पा ने माना कुंद्रा से शादी थी बड़ी गलती! मीरा ने फैंस से पूछा कैप्शन, उर्मिला ने शबाना को यूं किया विश

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में 19 जुलाई को जेल चले गए थे। इसके बाद से ही शिल्पा लगातार खबरों में हैं। राज की गिरफ्तारी के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Sep 2021 7:26:17

शिल्पा ने माना कुंद्रा से शादी थी बड़ी गलती! मीरा ने फैंस से पूछा कैप्शन, उर्मिला ने शबाना को यूं किया विश

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में 19 जुलाई को जेल चले गए थे। इसके बाद से ही शिल्पा लगातार खबरों में हैं। राज की गिरफ्तारी के समय शिल्पा सुपर डांसर चैप्टर 4 शो में जज की भूमिका निभा रही थीं। इसके बाद वे करीब एक महीने तक शो से गायब रहीं। हालांकि उन्होंने खुद को संभालते हुए शो में वापसी कर ली है। वे सोशल मीडिया पर भी लगातार अपनी भावनाएं व्यक्त कर रही हैं। अब शिल्पा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक बुक का कोट शेयर किया है। शिल्पा ने किसी किताब से लिए गए एक पैराग्राफ को शेयर किया है।

उन्होंने कार्ल बार्ड्स का एक कोट शेयर किया जिसमें लिखा है कि कोई भी वापस जाकर एक नई शुरुआत नहीं कर सकता लेकिन कोई भी अभी से एक नई शुरुआत और एक नया अंत कर सकता है। हम घंटों बैठकर इसका चिंतन कर सकते हैं कि हमने क्या बुरे फैसले लिए, हमने क्या गलतियां की, किन दोस्तों को हमने दुख पहुंचाया। काश हम स्मार्ट, अधिक धैर्यवान या सिर्फ अच्छे होते। हम अतीत को नहीं बदल सकते हैं, चाहे हम उसके बारे में कितना भी सोच लें। पर हम नए रास्तों पर आगे जरुर बढ़ सकते हैं। वो भी अच्छे फैसलों से।

हम अपनी पुरानी गलतियों को नजरअंदाज कर सकते हैं और उन लोगों के साथ अच्छे बनकर जो हमारे आस-पास हैं। हमारे पास खुद को फिर से खोजने या फिर से बदलने के लिए बहुत सारे अवसर हैं। मुझे उन चीजों से प्रभावित होने की जरूरत नहीं है जो मैंने अपने अतीत में की हैं। मैं अपना वैसा भविष्य बना सकती हूं जो मैं चाहती हूं। इस पोस्ट के सामने आने के बाद तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। ऐसा भी सोचा जा रहा है कि शिल्पा कहीं कुंद्रा से शादी को गलती तो नहीं मान रही हैं। वे उनसे तलाक भी ले सकती हैं।

Shilpa Shetty,Mira Rajput,shabana azmi,urmila matondkar,shabana birthday,raj kundra,mira photo,bollywood news in hindi

मीरा ने याद किया मर्केल-हैरी का इंटरव्यू

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने कुछ समय पहले मशहूर अमेरिकन होस्ट ओपरा विन्फ्रे के साथ मेघन मर्केल व प्रिंस हैरी के इंटरव्यू को याद किया। मीरा ने इसके साथ फोटो भी शेयर की। मीरा ने जो फोटो शेयर की है वो पिछले दिनों पहाड़ों पर बिताई गई छुट्टियों की है। उन्होंने ग्रे कलर के बुने हुए स्वेटर के साथ ब्लू जींस पहनी है। लकड़ी की कुर्सी पर बैठीं मीरा दूसरी तरफ देख रही हैं और उनके बाल खुले हुए हैं। कानों में बड़े ईयररिंग्स और हाथ में ब्रेसलेट पहना है।

मीरा ने लिखा, “इसे कैप्शन दें.. मैं ओपरा के एचएम इंटरव्यू के दौरान 'व्हाट' कहने के बारे में सोचना बंद नहीं कर सकती.." दरअसल इस साल के शुरू में मशहूर अमेरिकन होस्ट ओपरा विन्फ्रे ने रॉयल कपल मेघन और हैरी का इंटरव्यू लिया था। इसमें शाही परिवार को लेकर कई खुलासे किए थे। मेघन ने बताया था कि उन्हें नस्लवाद का सामना करना पड़ा। जब उनकी बेटी लिलिबेट पैदा भी नहीं हुई थी, ऐसे में उन्हें परिवार छोड़ने का फैसला लेना पड़ा। इस बातचीत के दौरान विन्फ्रे ने कई बार चौंकते हुए "क्या" कहा था।

उर्मिला ने शेयर की शबाना के साथ फोटो

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने बहुमुखी अभिनेत्री शबाना आजमी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। शबाना आज शनिवार (18 सितंबर) को 71 साल की हो गई हैं। उर्मिला ने इंस्टाग्राम से शबाना के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हमेशा सभी को प्रेरित करने वाली शबाना आजमीजी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमेशा एक प्रेरणास्रोत बने रहना और सभी को सिखाना कि जिंदगी फिल्मों और ग्लैमर से कहीं ज्यादा बड़ी है जिसके लिए मैं आपका धन्यवाद करना चाहूंगी। उर्मिला ने एक्टिंग की शुरुआत फिल्म मासूम से की थी जिसमें शबाना मुख्य किरदार में थीं।

आपको बता दें कि 18 सितंबर 1950 को जन्मीं शबाना के पिता कैफी आजमी मशहूर शायर और गीतकार थे जबकि मां शौकत आजमी रंगमंच की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। वे 1973 में मुम्बई आ गईं। उन्हें पहली फिल्म फासले मिली थी, लेकिन पहली रिलीज 1974 में आई अंकुर रही। उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला। शबाना ने मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के साथ शादी की है। शबाना चार बार फिल्म फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी हैं। शबाना ने 130 फिल्मों में अभिनय किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर