न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणबीर का खुलासा, आलिया नहीं उनकी पहली पत्नी, सोशल मीडिया अकाउंट और टैटू के सवाल पर दिए ये जवाब

अभिनेता रणबीर कपूर (42) ने साल 2022 में एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ शादी रचाई थी। कपल ने उसी साल नवंबर में बेटी राहा का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 12:48:52

2 News : रणबीर का खुलासा, आलिया नहीं उनकी पहली पत्नी, सोशल मीडिया अकाउंट और टैटू के सवाल पर दिए ये जवाब

अभिनेता रणबीर कपूर (42) ने साल 2022 में एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ शादी रचाई थी। कपल ने उसी साल नवंबर में बेटी राहा का स्वागत किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी से पहले आलिया और रणबीर ने एक दूसरे को डेट किया था। इस बीच रणबीर ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली पत्नी के बारे में बात कर सबको चौंका दिया। रणबीर ने कहा कि वो अभी तक अपनी पहली पत्नी से नहीं मिले हैं। रणबीर ने मैशेबल इंडिया के साथ खास बातचीत के दौरान ये खुलासा किया।

रणबीर से उनके सबसे क्रेजी फैन मूमेंट के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं क्रेजीएस्ट तो नहीं कहूंगा, क्योंकि ये नेगेटव तरीके से साउंड करेगा, लेकिन मुझे याद है, मेरे शुरुआती सालों में, एक लड़की थी, मैं उनसे कभी मिला नहीं हूं, लेकिन मेरे वाचमैन ने मुझे बताया कि वो पंडित के साथ आई थीं और मेरे गेट से शादी की थी। उस बंगले पर जहां मैं अपने माता-पिता के साथ रहता था, गेट पर टीका था और फूल थे। मैं उस वक्त शहर से बाहर था, मुझे लगता है वो काफी क्रेजी था।

मैं अभी तक अपनी पहली पत्नी से नहीं मिला हूं, तो मैं कभी उनसे मिलना चाहूंगा। उल्लेखनीय है आलिया से शादी से पहले रणबीर ने दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को लंबे समय तक डेट किया था। दीपिका की रणवीर सिंह और कैटरीना की विक्की कौशल के साथ शादी हो चुकी है। रणबीर के काम की बात करें तो वे इन दिनों रामायण फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। साथ ही उनके पास संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी है, जिसमें वे आलिया और विक्की के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। रणबीर ने भंसाली की ही फिल्म ‘सांवरिया’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। रणबीर की पिछली फिल्म दिसंबर 2023 में आई ‘एनिमल’ थी, जो ब्लॉकबस्टर रही।

ranbir kapoor,actor ranbir kapoor,alia bhatt,actress alia bhatt,ranbir alia,ranbir kapoor first wife,ranbir social media account,ranbir tattoo,animal,raha kapoor,love and war,ramayana movie

रणबीर ने कहा, देखिए मेरा अकाउंट है, लेकिन मैं पोस्ट नहीं करता और…

रणबीर ने इंटरव्यू में उन्हें लेकर सबसे ज्यादा गूगल किए गए सवालों के जवाब दिए। रणबीर ने कहा कि देखिए मेरा अकाउंट है, लेकिन मैं पोस्ट नहीं करता और न ही मेरे फॉलोअर्स हैं। तो क्या मतलब अकाउंट के बारे में बताने का? मैं अपना अकाउंट पब्लिक करूंगा, लेकिन अभी नहीं। अभी मैं बिना सोशल मीडिया के ठीक-ठाक काम कर ले रहा हूं। रणबीर ने टैटू से जुड़े सवाल पर कहा कि अभी तक मैंने कोई टैटू नहीं बनवाया है, लेकिन आगे चलकर बनवा सकता हूं।

मैं अगर टैटू बनवाऊंगा तो वो 8 तारीख से जुड़ा हुआ होगा या कुछ और, मुझे नहीं पता, शायद मेरे बच्चों का नाम, पता नहीं। रणबीर 8 नंबर को लकी मानते हैं क्योंकि 8 जुलाई को उनकी मां नीतू कपूर का जन्म हुआ था। रणबीर ने अपनी पहली कमाई के बारे में कहा कि मेरी पहली तनख्वाह 250 रुपए थी, जो मुझे ‘प्रेम ग्रंथ’ में असिस्टेंट के तौर पर काम करने पर मिली थी। मैंने एक अच्छे लड़के की तरह सैलरी मां के पैरों में रख दी। जब मां ने देखा तो वो रोने लगीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी