न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक-दूजे के हुए राजकुमार-पत्रलेखा, जानें-शादी समारोह की खास बातें, इन सितारों ने दी सेलिब्रिटी कपल को बधाई

एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा सोमवार (15 नवंबर) को शादी के बंधन में बंध गए। चंडीगढ़ में हुई शादी और फिर रिसेप्शन की कुछ फोटो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 1:13:42

एक-दूजे के हुए राजकुमार-पत्रलेखा, जानें-शादी समारोह की खास बातें, इन सितारों ने दी सेलिब्रिटी कपल को बधाई

एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा सोमवार (15 नवंबर) को शादी के बंधन में बंध गए। चंडीगढ़ में हुई शादी और फिर रिसेप्शन की कुछ फोटो सामने आई हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए राजकुमार ने लिखा, “आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद.. आज मैंने मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार, मेरी सबकुछ से शादी कर ली। आज मेरे लिए आपके पति कहे जाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है पत्रलेखा..”

पत्रलेखा ने भी शादी से तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “आज मैंने अपनी हर चीज से शादी कर ली है; मेरा प्रेमी, अपराध में मेरा साथी, मेरा परिवार, मेरी आत्मा साथी … पिछले 11 वर्षों से मेरा सबसे अच्छा दोस्त! आपकी पत्नी होने से बड़ी कोई भावना नहीं है! यहां हमारे लिए हमेशा के लिए है…” बता दें कि राजकुमार ने पहली बार पत्रलेखा को एक विज्ञापन फिल्म में देखा था और उसी समय वे उन्हें पसंद आ गई थीं। वहीं, पत्रलेखा ने राजकुमार को पहली बार फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा' में देखा था।

पत्रलेखा के दुपट्टे पर लिखा था...दूल्हा-दुल्हन ने इस गाने पर किया डांस

शादी की फोटो में एक और खास बात थी, पत्रलेखा का दुपट्टा, जिसमें बांग्ला में लिखा था- अमार प्रण भोरा भालोबाशा अमी तोमाय शोमपूर्णा कोरिलम। यानी मैं आपको अपना सारा प्यार देने की प्रतिज्ञा करती हूं। पत्रलेखा का लुक भी खूब सुर्खियों में है। पत्रलेखा के लुक को देखते ही दीपिका पादुकोण का रिसेप्शन लुक याद आ गया। दोनों ने ही सिल्क साड़ी और हैवी चोकर नेकलेस में लुक को कंप्लीट किया था। इसके साथ ही मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी से लेकर हेयरस्टाइल भी सेम है। रिसेप्शन पार्टी में लाइव बैंड परफॉर्मेंस दी गई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रिसेप्शन पार्टी में लाइव बैंड परफॉर्मेंस दी गई।

बैंड ने राजकुमार की फरमाइश पर शाहरुख खान के गाने बजाए। राजकुमार ने खुद माइक संभाला और शाहरुख की फिल्मों के गाने गाए। दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे जुम्मा-चुम्मा गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही राजकुमार ने 'दिल से रे' गाने पर भी डांस किया। शादी और रिसेप्शन में हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी और परिवार के सदस्य शामिल हुए।

शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शेयर की फोटो

शादी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी शिरकत की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, “चंडीगढ़ में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।” बॉलीवुड के सितारों ने राजकुमार और पत्रलेखा की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उनकी शादी की हार्दिक बधाई दी।

अनिल कपूर ने लिखा, "बधाई हो मेरे दोस्तों.. काश मैं जश्न मनाने के लिए चंडीगढ़ में होता। मुंबई में वापस आने पर मिस्टर और मिसेज राजकुमार-पत्रलेखा के रूप में आपले जल्द ही मिलते हैं।" दीया मिर्जा ने कमेंट कर कहा-बधाई हो। प्यार प्यार और हमेशा प्यार।" प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “ओमजी तुम लोग स्टनिंग हो! बधाई (एसआईसी)।” तापसी पन्नू ने लिखा, “आप दोनों ‘मुझे एक दूसरे के लिए’ वास्तव में वास्तविक महसूस कराते हैं! बधाई (एसआईसी)।” आयुष्मान खुराना ने भी बधाई दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर