Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नुसरत की ‘छोरी 2’ का टीजर जारी, रिलीज डेट भी हुई घोषित, कंगना ने कुणाल कामरा को लेकर दी यह रिएक्शन

मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने आज मंगलवार (25 मार्च) को अपनी मचअवेटेड हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘छोरी 2’ के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 1:48:49

2 News : नुसरत की ‘छोरी 2’ का टीजर जारी, रिलीज डेट भी हुई घोषित, कंगना ने कुणाल कामरा को लेकर दी यह रिएक्शन

मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने आज मंगलवार (25 मार्च) को अपनी मचअवेटेड हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘छोरी 2’ के ग्लोबल प्रीमियर की तारीख की घोषणा कर दी। प्राइम वीडियो ने एक मिनट 28 सैकंड का एक टीजर रिलीज किया है। टीजर की शुरुआत एक बच्ची से होती है जो खेत में अपनी मां को ढूंढती है और तभी उसे कोई ताकत कुएं में ले जाती है। एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अपनी बच्ची ईशानी को ढूंढते-ढूंढते एक ऐसी जगह आ जाती है जहां सिर्फ खतरा और रहस्य छुपा है। टीजर में रहस्यमयी ताकतों और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक मां के संघर्ष की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है।

टीजर का एक-एक सीन दिल दहलाने वाला है। भूतनी बनीं सोहा अली खान लोगों के दिल में डर भरने के लिए काफी है। बता दें इससे पहले रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी और लोगों के दिलों में बसी लोककथाओं पर आधारित फिल्म ‘छोरी’ को शानदार सफलता मिली थी। अब इसके सीक्वल में रहस्यमयी ताकतों और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक मां के संघर्ष की दिलचस्प कहानी दिखाई जाएगी। विशाल फुरिया के डायरेक्शन में बनी ‘छोरी 2’ को टी-सीरीज, एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट, साइक और टैमारिस्क लेन प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है।

नुसरत फिर से ‘साक्षी’ के रोल में दिखेंगी, जबकि इस बार एक्टर सैफ अली खान की बहन और कुणाल खेमु की पत्नी सोहा की भी अहम भूमिका है। फिल्म में ‘खतरों के खिलाड़ी’ फेम गश्मीर महाजनी, सौरभ गोयल, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन और हार्दिका शर्मा जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म का भारत और दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों एवं क्षेत्रों में 11 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूजिव प्रीमियर होगा।

प्राइम वीडियो इंडिया में कंटेंट लाइसेंसिंग के डायरेक्टर मनीष मेंघानी ने कहा कि हमने ‘छोरी’ के साथ एक ऐसी कहानी को दर्शकों के सामने पेश किया, जो बेहद दिलचस्प होने के साथ-साथ जज्बातों से भरी थी। इस फिल्म ने हॉरर जॉनर को पसंद करने वाले दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई, जिसमें डर को लोगों के बीच प्रचलित किस्सों के साथ इस तरह से मिलाया गया कि उसमें नयापन हो और इसकी कहानी बिल्कुल असली लगे।

‘छोरी 2’ के साथ हम उसी क्रिएटिव विजन को और आगे ले जाते हुए दर्शकों की भरपूर तारीफ पाने वाली इस फ्रेंचाइजी का सीक्वल तैयार कर रहे हैं, जो पहले से ज्यादा डरावना, अधिक संजीदा और उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है।

nushrratt bharuccha,actress nushrratt bharuccha,chhorii,chhorii 2 movie,nushrratt chhorri 2,soha ali khan,prime video,kangana ranaut,kunal kamra,kangana kunal,eknath shinde कंगना रनौत ने कहा, किसी व्यक्ति का इस तरह से अपमान करना ठीक नहीं…

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों विवादों में फंस गए हैं। इस बीच सोमवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने उस होटल के स्टूडियो पर भी एक्शन लिया, जिसमें कुणाल का शो हुआ था। स्टूडियो के कुछ हिस्सों को गैर कानूनी बढ़कर ध्वस्त कर दिया गया है। अब इस मामले पर अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने रिएक्शन दी है।

कंगना ने मंगलवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि लोग 2 मिनट की प्रसिद्धि पाने के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं जो निंदनीय है। आप कोई भी हो लेकिन किसी व्यक्ति का इस तरह से अपमान करना ठीक नहीं। राजनेताओं के लिए उनकी इज्जत ही सबसे बड़ी चीज होती है। आप कॉमेडी के नाम पर उनकी इज्जत उछाल रहे हैं, उनकी अपकीर्ति कर रहे हैं, उनके काम को नीचा दिखा रहे हैं। शिंदे जी रिक्शा चलाया करते थे और वह आज अपने दम पर इतना आगे आए हैं। कौन हैं ये लोग? ये लोग जो कुछ जिंदगी में कर नहीं पाए।

अगर आप लिख सकते हैं तो साहित्य में कुछ लिखिए। कॉमेडी के नाम पर गाली-गलोज करना, हमारे ग्रंथों का मजाक उड़ाना, लोगों का मजाक उड़ाना, माताओं-बहनों का मजाक उड़ाना? हमारा समाज कहां जाता जा रहा है? यह सब सिर्फ 2 मिनट के फेम के लिए हो रहा है। हम जो कह रहे हैं हमें उसकी उसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। साथ ही कंगना ने BMC के एक्शन को सही करार दिया। कंगना ने मुंबई स्थित अपने घर पर BMC के एक्शन से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैं उसे हादसे को इस हादसे से बिल्कुल नहीं जोडूंगी क्योंकि वह एक गैर कानूनी कदम था, जबकि यह एक कानूनी कदम है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका