न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को जेल से फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कॉल ट्रेस करने पर लोकेशन जयपुर सेंट्रल जेल निकला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 8:24:08

राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाश ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर डिप्टी सीएम को धमकी दी। धमकी भरे फोन की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस कॉल ट्रेस करने में जुट गई। जांच में पता चला कि मोबाइल का लोकेशन जयपुर सेंट्रल जेल में है। हालांकि, कॉल करने वाले की पहचान अभी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

जेल में मोबाइल फोन का मामला फिर उजागर

चौंकाने वाली बात यह है कि एक बार फिर जेल से मोबाइल फोन के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। इस घटना से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं, क्योंकि सेंट्रल जेल से सीधे प्रदेश के डिप्टी सीएम को धमकी दी गई। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

सीएम भजनलाल को भी मिली थी जेल से धमकी, दो बार किए गए थे कॉल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी जेल से धमकी भरे कॉल मिल चुके हैं। पहली बार जुलाई 2024 में दौसा जेल से उन्हें धमकी दी गई थी, जबकि फरवरी 2025 में दोबारा धमकी भरा कॉल आया। इन दोनों घटनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई अधिकारियों को सस्पेंड किया गया। हालांकि, जेल से लगातार हो रहे ऐसे कॉल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती

₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे

‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी

तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये

'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें

सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका