न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐश्वर्या की कार को बस ने मारी टक्कर, वीडियो वायरल, भारत में रिलीज नहीं होगी यह ऑस्कर शॉर्टलिस्ट फिल्म

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। मुंबई में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है। कार को एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 8:17:54

2 News : ऐश्वर्या की कार को बस ने मारी टक्कर, वीडियो वायरल, भारत में रिलीज नहीं होगी यह ऑस्कर शॉर्टलिस्ट फिल्म

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। मुंबई में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है। कार को एक बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या की कार पीछे से डैमेज हो गई। हालांकि अब तक ये पता नहीं चला कि ऐश्वर्या कार के अंदर थी या नहीं। हादसे को लेकर ऐश्वर्या या उनकी टीम की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। रिपोर्टों के अनुसार दुर्घटना में किसी को भी चोट नहीं आई और न ही कार को ज्यादा नुकसान पहुंचा। मशहूर पैपराजी वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर हादसे का वीडियो शेयर किया।

इसमें देखने को मिल रहा है कि किस तरह महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस ने ऐश्वर्या की टोयोटा वेलफायर कार को टक्कर मार दी। बस से कार चिपकी हुई है। वरिंदर ने कैप्शन में लिखा, “अप्रत्याशित दुर्घटना! एक बस ने ऐश्वर्या राय बच्चन की कार को पीछे से टक्कर मार दी।” हादसे के बाद वहां जाम लग गया। साथ ही भीड़ जमा हो गई। गार्ड्स ने मामले को संभाला और पहले कार को वहां से निकाला। इसके बाद ट्रैफिक क्लियर करवाया गया। बता दें ऐश्वर्या की सभी गाड़ियों की नंबर प्लेट पर ‘5050’ रहता है।

इसी कारण पैपराजी ने उनकी कार पहचान ली। ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म साल 2023 में आई 'पोन्नियिन सेल्वन 2' थी। कुछ समय पहले ऐश्वर्या ‘लगान’ बनाने वाले डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क की शादी में नजर आई थीं। उनके साथ पति अभिषेक बच्चन भी थे। दोनों को साथ देख लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले साल से उनके तलाक को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं।

इंडो-ब्रिटिश फिल्म ‘संतोष’ पर CBFC ने जताई आपत्ति, मेकर्स ने बदलाव से किया इनकार

हिंदी फिल्म ‘संतोष’ को ऑस्कर 2025 के लिए एक शॉर्टलिस्ट किया गया था। यूके की हिंदी मूवी ‘संतोष’ की कहानी ने जूरी को काफी इंप्रेस किया था। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म को भारत में रिलीज करने का फैसला किया था, मगर अब एक बुरी खबर सामने आई है। शाहना गोस्वामी की फिल्म ‘संतोष’ के भारत में रिलीज होने पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने रोक लगा दी है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने कई कट्स की मांग की है, लेकिन फिल्म के मेकर्स ने कथित तौर पर कोई भी बदलाव करने से इनकार कर दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक CBFC ने इस्लामोफोबिया, महिलाओं के लिए गुस्सा और पुलिस के आचरण और जातिगत भेदभाव तथा पुलिस की बर्बरता सहित संवेदनशील सामाजिक मुद्दों के चित्रण के कारण फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर और राइटर संध्या सूरी ने इस फैसले को हार्टब्रेकिंग और निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि ये हम सभी के लिए शॉकिंग था क्योंकि मुझे नहीं लगा कि ये मुद्दे भारतीय सिनेमा के लिए नए थे या बाकी फिल्मों में पहले नहीं उठाए गए थे।

शायद इस फिल्म के बारे में कुछ ऐसा है जो परेशान करने वाला है कि हर कोई मोरल वैल्यूज से समझौता करता है और कोई भी नायक नहीं है। बता दें ‘संतोष’ एक इंडो-ब्र‍िटिश फिल्म है, जिसकी कहानी ग्राणीण भारत की है। फिल्म में सुनीता राजवर और शहाना गोस्वामी जैसी दमदार एक्ट्रेस अहम रोल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी