न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025 RR vs KKR: कोलकाता की धमाकेदार जीत, डिकॉक के आगे राजस्थान रॉयल्स पस्त

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को एक और हार का सामना करना पड़ा, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज की। क्विंटन डिकॉक की नाबाद 97 रनों की पारी ने केकेआर को 8 विकेट से जीत दिलाई।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 11:44:22

IPL 2025 RR vs KKR: कोलकाता की धमाकेदार जीत, डिकॉक के आगे राजस्थान रॉयल्स पस्त

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को एक और हार का सामना करना पड़ा, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम सिर्फ 151 रन बना सकी, जिसे कोलकाता ने आसानी से हासिल कर लिया।

डिकॉक की शानदार पारी

कोलकाता की जीत के हीरो क्विंटन डिकॉक रहे, जिन्होंने इस सीजन पहली बार अर्धशतक जड़ा। डिकॉक ने 61 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए और भले ही शतक से चूक गए, लेकिन उनकी यह पारी बेहद खास रही। गुवाहाटी की पिच बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं थी, लेकिन डिकॉक ने संयम के साथ खेलते हुए केकेआर को सीजन की पहली जीत दिलाई।

राजस्थान पर अकेले भारी पड़े डिकॉक

गुवाहाटी की मुश्किल पिच पर कोलकाता की शुरुआत धीमी रही। पावरप्ले में टीम सिर्फ 40 रन ही बना पाई और 50 का आंकड़ा 7.4 ओवर में पार हुआ। मोईन अली और अजिंक्य रहाणे संघर्ष करते दिखे, लेकिन डिकॉक का बल्ला लगातार चलता रहा। उन्होंने 36 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 3 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। इसके बाद अंगकृष के साथ मिलकर उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी की और यहीं से राजस्थान की हार तय हो गई।

राजस्थान रॉयल्स का निराशाजनक प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स को इस मुकाबले में टॉस हारते ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा। संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने तेज शुरुआत तो दी, लेकिन चौथे ओवर में वैभव अरोड़ा ने पहला झटका देकर केकेआर को बढ़त दिला दी। कप्तान सैमसन के आउट होने के बाद रियान पराग ने आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन इसी बीच जायसवाल 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

रियान पराग को वरुण चक्रवर्ती ने 25 के निजी स्कोर पर चलता किया, वहीं नीतीश राणा सिर्फ 8 रन बना सके। वानिंदु हसारंगा भी 4 रन का योगदान देकर आउट हो गए। हालांकि, ध्रुव जुरेल ने संघर्ष करते हुए 33 रन बनाए, जिससे राजस्थान किसी तरह 150 रन का आंकड़ा पार कर पाई।

कोलकाता के स्पिनर्स का दमदार प्रदर्शन

केकेआर की जीत में स्पिनर्स ने अहम भूमिका निभाई। वरुण चक्रवर्ती ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 17 रन देकर 2 विकेट झटके। मोईन अली ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा ने भी 2-2 विकेट लेकर राजस्थान की बल्लेबाजी को बिखेर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत