न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसान सम्मेलन में CM भजनलाल ने खोला अपना पिटारा, किसानों को दी कई सौगातें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर में किसान सम्मेलन में किसानों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि किसान देश और प्रदेश की आत्मा हैं और उनकी सरकार का सपना 'कृषि गौरव' है। इस अवसर पर 30 हजार किसानों को 137 करोड़ रुपये का अनुदान हस्तांतरित किया गया और कई योजनाओं का लाभ दिया गया। साथ ही, पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना, बैल से खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि, और पीएमएफएमई योजना के तहत अनुदान वितरण जैसी योजनाओं की घोषणा की गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 8:36:58

किसान सम्मेलन में CM भजनलाल ने खोला अपना पिटारा, किसानों को दी कई सौगातें

बीकानेर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अन्नदाता किसान देश और प्रदेश की आत्मा हैं। अगर किसान का विकास होगा तो देश और प्रदेश का भी विकास होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार का सपना केवल 'कृषि विकास' नहीं, बल्कि 'कृषि गौरव' है। मुख्यमंत्री ने किसानों से आग्रह किया कि वे किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) से जुड़ें ताकि वे लाभकारी खेती कर सकें और खुद को सशक्त बना सकें।

मुख्यमंत्री बुधवार को बीकानेर में राजस्थान दिवस कार्यक्रम श्रृंखला के तहत आयोजित किसान सम्मेलन एवं एफपीओ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसानों के सम्मान को समर्पित है। किसान सिर्फ खेती नहीं करते, बल्कि जीवन की नींव रखते हैं। उनकी मेहनत से ही भारत ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है और दुनिया में कृषि शक्ति के रूप में उभरा है।

कृषि कार्य में किसान सूरज की तपती धूप, कड़क सर्दी और बारिश के बावजूद अपने खेतों में कड़ी मेहनत करते हैं। उनका यह त्याग और समर्पण अप्रतिम है।

इस अवसर पर बीकानेर में आयोजित किसान सम्मेलन एवं एफपीओ कार्यक्रम में 30 हजार किसानों को 137 करोड़ रुपये का अनुदान हस्तांतरित किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि में वृद्धि, मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के दिशा-निर्देश जारी किए गए और मंगला पशु बीमा योजना में लाभार्थियों का दायरा बढ़ाया गया।

कार्यक्रम में महत्वपूर्ण घोषणाएं और दिशा-निर्देश:

पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराए जा रहे औषधियों और टीकों की संख्या बढ़ाकर 200 की गई है। इसके अलावा, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैल से खेती करवाने पर 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। पीएमएफएमई योजना के तहत तीन एफपीओ को अनुदान और एक एफपीओ को शेयर मनी के चेक वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के लिए किसान हित सर्वोत्तम प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि अपने पहले ही वर्ष में किसान सम्मान निधि को 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रुपये किया था, जिसे अब 9 हजार रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 20 लाख से अधिक पशुओं का पंजीकरण, पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना के तहत निःशुल्क औषधियां और टीके उपलब्ध कराना, मोबाइल वेटनरी सेवा नंबर 1962 की शुरुआत और राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के तहत लगभग 34 हजार पात्र गोपालकों को ऋण स्वीकृति जैसी योजनाओं से पशुपालकों को राहत दी जा रही है।

इस वर्ष के बजट में बांसवाड़ा में 20 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मेज की स्थापना, ग्लोबल राजस्थान एग्री टेक मीट (ग्राम) का आयोजन, और विभिन्न क्षेत्रों में कृषि उपज मंडियां खोलने जैसे महत्वपूर्ण प्रावधानों से राज्य के किसानों को समृद्ध बनाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसान उत्पादन संगठन मार्गदर्शिका का विमोचन किया तथा लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान सफल एफपीओ पर लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय किसान उत्पादक संगठन मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया और विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में एफपीओ के मॉडल के रूप में बनाए गए एफपीओ ट्री नवाचार को सराहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी