न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कौन होगा भाजपा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, RSS अधिवेशन के बाद खाका हुआ तैयार, दलित चेहरे पर खेला जा सकता है दांव

हाल ही में बेंगलुरु में हुए RSS के तीन दिवसीय अधिवेशन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर चर्चाएँ तेज हो गई हैं। 2026 विधानसभा चुनावों को देखते हुए, भाजपा अध्यक्ष पद के लिए किसी दलित नेता को चुनने पर विचार किया जा रहा है, खासकर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के नाम को लेकर। इसके अलावा, दक्षिण भारत में पार्टी की मजबूत उपस्थिति के लिए भी संभावनाएँ जताई जा रही हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 8:59:54

कौन होगा भाजपा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, RSS अधिवेशन के बाद खाका हुआ तैयार, दलित चेहरे पर खेला जा सकता है दांव

जयपुर। हाल ही में बेंगलुरु में हुए RSS के तीन दिवसीय अधिवेशन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चर्चाएँ जोर पकड़ने लगी हैं। भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल वर्ष 2023 में ही समाप्त हो गया था, लेकिन वर्ष 2024 में लोकसभा चुनावों को देखते हुए उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया। स्वयं नड्डा ने लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते और वर्तमान में वे केन्द्रीय मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। ऐसे में भाजपा की एक व्यक्ति एक पद की नीति पर चलते हुए अब भाजपा अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

RSS के सम्पन्न हुए तीन दिवसीय सम्मेलन के बाद भाजपा के गलियारों में इस बात को लेकर सुगबुगाहट हो रही है आखिर किस को भाजपा का राष्ट्रीय चेहरा बनाया जाएगा। क्या भाजपा दक्षिण भारत के किसी कद्दावर नेता को यह पद सौंप सकती है, क्योंकि उत्तर भारत में जबरदस्त सफलता प्राप्त करने के बाद भाजपा दक्षिण भारत में अपने पैरों को जमाना चाहती है। पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं की नजर पूरी तरह से दक्षिण भारत पर टिकी हुई है।

वहीं दूसरी ओर संगठन में इस बात की सुगबुगाहट हो रही है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अध्यक्ष पद के लिए किसी दलित चेहरे पर दांव लगा सकता है। यह कुछ वैसा ही होगा जैसा भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान किया था। ऐसे में कौन सा दलित चेहरा भाजपा का अध्यक्ष बन सकता है, इस पर भी विचार विमर्श शुरू हो गया है।

कहा जा रहा है कि दलित चेहरे को लेकर संघ में विचार-विमर्श पूरा हो चुका है। दलित चेहरे के रूप में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है, क्योंकि भाजपा में अभी तक एक भी दलित राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी तक नहीं पहुंचा है। इसके अलावा 2024 के लोकसभा चुनावों में भी आरक्षण में बदलाव की चर्चाओं के चलते 2019 की तुलना में करीब 63 सीटों का नुकसान हुआ था। इस वजह से संघ इस बार दलित राष्ट्रीय अध्यक्ष पर दांव खेल सकता है।

भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया कई महीनों पहले शुरू की थी, इसी कड़ी में प्रदेश संगठनों में अध्यक्षों के चुनाव करवाए जा रहे हैं। राजस्थान में भी मदन राठौड़ को हाल ही में अध्यक्ष पद के लिए आधिकारिक तौर पर चुना गया है। इस सारी प्रक्रिया के बाद भी भाजपा संगठन में यह सवाल उठ रहा है कि भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। हालांकि अब RSS के अधिवेशन के बाद यह कहा जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष् का खाका तैयार हो गया है। अब जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

18 से 20 अप्रेल को भाजपा की नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक बेंगलुरु में होगी, ऐसे में माना जा रहा है कि इस बैठक से पहले ही भाजपा को नया अध्यक्ष मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल