न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर: CM भजनलाल की सभा में आंधी में उड़े टेंट, अव्यवस्था के बावजूद जारी रखा भाषण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन और एफपीओ मीट में किसानों से संवाद किया। तेज आंधी के बावजूद, मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन जारी रखा। इस अवसर पर 30 हजार किसानों को 137 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया और 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का वादा किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए जनता के बीच काम करने की अहमियत पर जोर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 8:42:04

बीकानेर: CM भजनलाल की सभा में आंधी में उड़े टेंट, अव्यवस्था के बावजूद जारी रखा भाषण

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन और एफपीओ मीट का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान अचानक आई तेज आंधी के कारण सभा स्थल पर लगे टेंट उखड़ गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लेकिन इस पूरी अव्यवस्था के बावजूद मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन जारी रखा और किसानों से संवाद किया।

तेज हवाओं के कारण टेंट के पोल हिलने लगे और कुर्सियां बिखर गईं, जिससे मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मी स्थिति संभालने के लिए टेंट के पाइप पकड़ने लगे। हालांकि हवा इतनी तेज थी कि टेंट गिर गया। इसके बाद, आईजी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग टेंट गिरने से बचने के लिए इधर-उधर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा ने इस दौरान धैर्य बनाए रखा और किसानों से अपने संबोधन को जारी रखा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से किसानों के सम्मान में आयोजित किया गया है। हमारी सरकार किसानों के हित में निरंतर काम कर रही है। किसानों की मेहनत और पसीने से ही देश को खाद्य सुरक्षा मिलती है और वे अन्नदाता कहलाते हैं।

इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने 30 हजार किसानों को 137 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी की और 10 चयनित किसानों को लाभार्थी चेक वितरित किए। इसके अलावा, किसान सम्मान निधि और मंगला पशु बीमा योजना पर चर्चा की और 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का वादा किया। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि 30 मार्च, राजस्थान दिवस पर सरकार 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को लॉन्च करेगी।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ और लूट की राजनीति करती है। पूर्व मुख्यमंत्री सदन में एक दिन भी नहीं आए और केवल ट्विटर पर सुर्खियां बटोरने में लगे रहते हैं, जबकि असली काम जनता के बीच जाकर करना होता है।

इस दौरान CM भजनलाल ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार हमेशा किसानों के हितों के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि मुझे किसानों के बीच आकर खुशी होती है। अगर किसान खुशहाल होगा, तो प्रदेश भी खुशहाल होगा। हमारी सरकार किसानों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राजस्थान की मेहमाननवाजी की सराहना करते हुए कहा कि राज्य का किसान मेहनती और परिश्रमी है, जो हर मौसम में अपनी जमीन के लिए खड़ा रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी