न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: 50 हजार का कर्ज बना मौत की वजह, 10 लाख के ब्याज से परेशान व्यापारी ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले बनाए दो वीडियो

दिल्ली में एक व्यापारी ने 2014 में 50 हजार रुपये का कर्ज लिया, जिसका ब्याज बढ़कर 10 लाख रुपये हो गया। कर्ज चुकाने में असमर्थ होने पर उसने आत्महत्या कर ली और मरने से पहले दो वीडियो रिकॉर्ड कर फाइनेंसर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 8:58:28

दिल्ली: 50 हजार का कर्ज बना मौत की वजह, 10 लाख के ब्याज से परेशान व्यापारी ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले बनाए दो वीडियो

दिल्ली के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बिना परिवार को बताए 2014 में कारोबार के लिए एक फाइनेंसर से 50,000 रुपये ब्याज पर लिए थे। 11 साल बाद यह रकम बढ़कर 10 लाख रुपये हो गई, और वह हर महीने 25 हजार रुपये ब्याज चुकाने को मजबूर था। जब उसके पास ब्याज चुकाने के लिए पैसे नहीं बचे, तो उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 42 वर्षीय ललित मोहन वार्ष्णेय के रूप में हुई है। आत्महत्या से पहले उन्होंने अपने फोन में 2.30 मिनट के दो वीडियो रिकॉर्ड किए, जिनमें फाइनेंसर संजीव जैन पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी फाइनेंसर को गिरफ्तार कर लिया है। ललित मोहन अपने परिवार के साथ कैलाश नगर में रहते थे। उनके परिवार में बुजुर्ग मां शारदा वार्ष्णेय, पत्नी पूनम गुप्ता, एक बेटा और एक छोटी बेटी हैं। उनकी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान थी। परिवार के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे सभी घर में नाश्ता कर रहे थे, जब यह दुखद घटना सामने आई।

शौचालय का दरवाजा खुला तो उड़ गए होश

ललित मोहन नाश्ते के दौरान अचानक भू-तल पर बने शौचालय में चले गए। जब करीब आधे घंटे तक वह वापस नहीं लौटे, तो उनकी पत्नी उन्हें देखने गई। शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था, और बार-बार खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। जब उन्होंने रोशनदान से अंदर झांका, तो देखा कि ललित चुन्नी के सहारे फंदे से लटके हुए थे। घबराकर पत्नी ने जोर-जोर से शोर मचाया, जिससे परिवार और पड़ोसी तुरंत इकट्ठा हो गए। सभी ने मिलकर शौचालय का दरवाजा तोड़ा और ललित को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। उन्हें तुरंत लोक नायक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मोबाइल वीडियो ने किया खुलासा

परिवार वाले यह जानकर हैरान रह गए जब उन्होंने ललित का मोबाइल चेक किया। उसमें 22 मार्च को बनाए गए दो वीडियो मिले, जिनमें उन्होंने अपनी आत्महत्या की वजह बताई थी। ललित के परिवार को इस बात की जरा भी भनक नहीं थी कि उन्होंने किसी फाइनेंसर से ब्याज पर पैसा लिया था। वीडियो में ललित ने खुलासा किया कि उन्होंने संजीव जैन नामक फाइनेंसर से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। वह लगातार ब्याज चुका रहे थे, लेकिन कर्ज खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था। वीडियो में ललित ने बताया कि फाइनेंसर ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर पैसा नहीं मिला, तो वह उनके घर के बाहर आकर हंगामा करेगा और रिश्तेदारों को बदनाम करेगा। साथ ही, उन्होंने वीडियो में चेतावनी दी कि किसी को भी ब्याज पर कर्ज नहीं लेना चाहिए। इस घटना के बाद, जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि गांधी नगर थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फाइनेंसर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका