अपनी गायकी से श्रोताओं का दिल जीतने वाली नेहा कक्कड़ कुछ दिनों से इंडियन आइडल शो से गायब हैं। दो-चार सप्ताह से बड़ी बहन सोनू कक्कड़ उनकी जगह जज की भूमिका निभा रही हैं। गुरुवार को नेहा ने कुछ फोटो शेयर कीं, जिनसे वे एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। नेहा ने आज अपनी एक बोल्ड फोटो शेयर की है जो वायरल हो गई है। नेहा की इस अदा पर उनके पति रोहनप्रीत भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। नेहा ने बाथरोब में फोटो शेयर की है। नेहा बाथटब के साइड में बैठी हुई हैं और पोज देती नजर आ रही हैं।














