न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मंसूर ने तृषा के लिए की अपमानजनक टिप्पणी, NCW ने दिए कार्रवाई के निर्देश, एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी सफाई

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने वाले एक्टर मंसूर अली खान मुसीबत में फंस गए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 6:20:14

मंसूर ने तृषा के लिए की अपमानजनक टिप्पणी, NCW ने दिए कार्रवाई के निर्देश, एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी सफाई

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने वाले एक्टर मंसूर अली खान मुसीबत में फंस गए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक को मंसूर के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। NCW ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, “राष्ट्रीय महिला आयोग अभिनेता मंसूर अली खान की अभिनेत्री तृषा कृष्णा पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर काफी चिंतित है।

हम इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए डीजीपी को आईपीसी की धारा 509 बी और अन्य प्रासंगिक कानूनों को लागू करने का निर्देश दे रहे हैं। इस तरह की टिप्पणियां महिलाओं के खिलाफ हिंसा को सामान्य बनाती हैं और इसकी निंदा की जानी चाहिए।” गौरतलब है कि तृषा और मंसूर हाल ही में लोकेश कनगराज की फिल्म 'लियो' का हिस्सा थे। दरअसल हाल ही में मंसूर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह कथित तौर पर तृषा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं।

मंसूर ने कहा, "जब मैंने सुना कि मैं तृषा के साथ अभिनय कर रहा हूं, तो मैंने सोचा कि फिल्म में एक बेडरूम सीन होगा। मैंने सोचा कि मैं उसे बेडरूम में ले जाऊंगा, जैसा कि मैंने अपनी पिछली फिल्मों में अन्य अभिनेत्रियों के साथ किया था। मैंने कई फिल्मों में बलात्कार के सीन किए हैं और यह मेरे लिए नया नहीं है, लेकिन इन लोगों ने कश्मीर शेड्यूल के दौरान सेट पर तृषा को मुझे दिखाया भी नहीं।”

इस वीडियो के सामने आने के बाद तृषा ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया है, जिसमें मिस्टर मंसूर अली खान ने मेरे बारे में भद्दे और घृणित तरीके से बात की। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं और इसे लैंगिक भेदभावपूर्ण, अपमानजनक, स्त्रीद्वेषी और घृणित मानती हूं। मुझे खुशी है कि मैंने कभी उनके जैसे दयनीय व्यक्ति के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया और मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि आगे भी ऐसा काम न करूं। उनके जैसे लोग मानव जाति का नाम खराब करते हैं।”

ncw,tn police,actor mansoor ali khan,trisha krishnan,mansoor trisha,leo movie,actress trisha krishnan,national commission for women

मंसूर अली खान ने कहा, मेरे बयान को जानबूझकर काट-छांटकर किया गया पेश

चारों तरफ से घिरने के बाद अब इस मामले में मंसूर अली खान ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर सफाई दी है। मंसूर ने लिखा, “आह…मेरे बच्चों ने मुझे बताया कि उन्होंने समाचार में सुना है कि मैंने प्रेस मीटिंग में तृषा के साथ दुर्व्यवहार किया था। सच कहूं तो, मैंने उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी सराहना की। ‘लियो’ फिल्म में तृषा के साथ वैसा ही व्यवहार किया गया है जैसे हनुमान ने चिरंजीवी पर्वत को हिलाया था।

मैंने यह टिप्पणी मजाक में की थी। कुछ लोगों ने जानबूझकर इसे काट-छांटकर तृषा के सामने अलग तरह से पेश किया है। मैं उस तरह का व्यक्ति नहीं हूं जो इन सब बातों से डरता हो। आज प्रमुख पदों पर बैठी राजनेता उन नायिकाओं में शामिल हैं जिन्होंने मेरे साथ काम किया है। कई एक्ट्रेसेस ने अमीर व्यापारियों से शादी करके घर बसा लिया। मेरी बेटी दिल रूपा आपकी बहुत बड़ी फैन है। मेरी दो और बेटियां भी हैं, वे शादी करना चाहती हैं।

मुझे उसका समर्थन करना होगा। जिन लोगों ने मेरे साथ काम किया है वे अच्छी तरह जानते हैं कि मैं महिलाओं का कितना सम्मान करता हूं। कुछ लोगों ने इस बात को गलत तरीके से पेश कर तृषा को नाराज कर दिया है। दुनिया में अभी बहुत काम किया जाना बाकी है। इसलिए अपने काम पर ध्यान दें. धन्यवाद!"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे