न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हॉरर कॉमेडी फिल्म ककुड़ा में नजर आएंगी सोनाक्षी, साउथ में डेब्यू को तैयार हिना खान और रश्मिका मंदाना…

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा हॉरर कॉमेडी फिल्म ककुड़ा में काम करती नजर आएंगी। सोनाक्षी ने भुज में शूटिंग शेड्यूल को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Sep 2021 5:49:30

हॉरर कॉमेडी फिल्म ककुड़ा में नजर आएंगी सोनाक्षी, साउथ में डेब्यू को तैयार हिना खान और रश्मिका मंदाना…

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा हॉरर कॉमेडी फिल्म ककुड़ा में काम करती नजर आएंगी। सोनाक्षी ने भुज में शूटिंग शेड्यूल को पूरा कर लिया है। सोनाक्षी ने सोशल मीडिया स्टोरी पर कुछ फोटो पोस्ट कर खुद फिल्म के पहले शेड्यूल के समाप्त होने की जानकारी दी। इस फिल्म में रितेश देशमुख और हुमा कुरैशी के भाई और एक्टर साकिब सलीम भी अहम भूमिका में दिखेंगे। रॉनी स्क्रुवाला की इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार कर रहे हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म 2022 की शुरुआत में रिलीज हो जाएगी। 'ककुड़ा' की कहानी गांव में एक अजीब अभिशाप के इर्द-गिर्द घूमती है। सोनाक्षी, रितेश और साकिब की तिकड़ी का सामना एक चुनौतीपूर्ण भूत से होता है। फिल्म को अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखा है।


sonakshi sinha,hina khan,rashmika mandanna,kakuda movie,vrindavan movie,prabhas,mission majnu,bollywood news in hindi

वृंदावन में प्रभास के साथ काम करेंगी हिना!

हिना खान टेलीविजन की सबसे पसंदीदा अभिनेत्री में से एक हैं। उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के रूप में करियर शुरू किया था। उस शो के साथ उनका 8 साल का लंबा सफर रहा। इसके बाद हिना खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में भी नजर आईं। वे दोनों शो की उपविजेता रहीं। हिना जल्द ही साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार हिना साउथ स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म वृंदावन का हिस्सा होंगी। हिना इसी साल सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस-14 में तूफानी सीनियर के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उनका सॉन्ग 'बारिश बन जाना' रिलीज हुआ है जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

sonakshi sinha,hina khan,rashmika mandanna,kakuda movie,vrindavan movie,prabhas,mission majnu,bollywood news in hindi

रश्मिका की पहली हिंदी फिल्म होगी मिशन मजनूं

रॉनी स्क्रुवाला, अमर बुटाला और गरिमा मेहता द्वारा बनाई जा रही फिल्म ‘मिशन मजनूं’ की शूटिंग का आखिरी दौर चल रहा है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रश्मिका मंदाना, शारिब हाशमी, कुमुद मिश्रा की अहम भूमिकाएं हैं। सिद्धार्थ रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे। दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इस फिल्म से हिंदी फिल्मों में शुरूआत करने जा रही है। फिल्म 1970 के दशक की घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें रॉ एजेंट पाकिस्तान में एक गुप्त मिशन को अंजाम देते हैं ताकि अपने देश के नागरिकों की सुरक्षा की जा सके। शांतनु बागची निर्देशित ‘मिशन मजनूं’ में कई वास्तविक घटनाओं से प्रेरणा ली गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका