न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान से सटे इन 4 राज्यों में कल मॉक ड्रिल, लोगों को किया जाएगा सतर्क

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 29 मई को गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकी खतरों से निपटने की तैयारी को परखना है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 28 May 2025 3:42:58

पाकिस्तान से सटे इन 4 राज्यों में कल मॉक ड्रिल, लोगों को किया जाएगा सतर्क

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण माहौल के बीच केंद्र सरकार ने पाकिस्तान की सीमा से लगे चार भारतीय राज्यों में 29 मई को बड़े पैमाने पर नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया है। यह मॉक ड्रिल गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर जैसे सीमावर्ती राज्यों में की जाएगी। यह कवायद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के कुछ सप्ताह बाद की जा रही है।

गौरतलब है कि 6-7 मई की रात भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर जवाबी हमला किया था। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए उस आतंकी हमले के प्रतिशोध में की गई थी, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई थी। इस जवाबी सैन्य अभियान में भारतीय सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े 100 से अधिक आतंकवादियों को ढेर कर दिया था।

गुरुवार को होने वाली मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य संभावित आतंकी खतरे की स्थिति में सुरक्षात्मक तैयारियों को परखना है। इसके तहत यह देखा जाएगा कि यदि बंधक संकट या आतंकवादी हमला होता है, तो सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिक्रिया किस हद तक त्वरित, समन्वित और प्रभावशाली रहती है। पूर्व की मॉक ड्रिल्स में भी देश के विभिन्न हिस्सों में एंटी टेरर स्क्वॉड और अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडो दलों ने ऐसी आपात स्थितियों की सटीक रूपरेखा का अभ्यास किया था। पहलगाम हमले के बाद से देशभर की सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सुरक्षा प्रोटोकॉल को और अधिक मजबूत किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल्स आगे भी देश के अन्य प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि किसी वास्तविक संकट के समय तत्काल और प्रभावी प्रतिक्रिया दी जा सके।

सभी राज्यों को दिए गए थे निर्देश

केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनज़र 7 मई को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए थे। मंत्रालय द्वारा राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजे गए एक परिपत्र में मॉक ड्रिल के दौरान किए जाने वाले महत्वपूर्ण उपायों का उल्लेख किया गया था। इनमें हवाई हमले की चेतावनी के लिए सायरन चलाना, नागरिकों को सुरक्षित रहने के उपायों की ट्रेनिंग देना, बंकरों और खाइयों की सफाई जैसे निर्देश शामिल थे।

इसके अलावा, ब्लैकआउट की स्थिति में अपनाए जाने वाले उपाय, अहम सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा तथा उनकी निकासी योजनाओं को अपडेट और रिहर्स करने पर भी जोर दिया गया था। इस मॉक ड्रिल के दौरान एयरफोर्स के साथ हॉटलाइन और रेडियो संचार की व्यवस्था, मुख्य नियंत्रण कक्ष और छाया नियंत्रण कक्षों की कार्यप्रणाली की जांच भी शामिल रहेगी।

इसी के साथ, भारत ने आतंकवाद के विरुद्ध अपनी सख्त नीति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर और मजबूत ढंग से प्रस्तुत करने की रणनीति बनाई है। इसके तहत सात बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडलों को विश्व की प्रमुख राजधानियों में भेजा गया है। इनका उद्देश्य भारत के खिलाफ फैलाए जा रहे झूठे प्रचार का खंडन करना और भारत की ‘आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस’ की नीति को प्रभावशाली ढंग से सामने रखना है, जिसे दुनियाभर के प्रवासी भारतीयों से भी व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं