न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले 10 दिन में सर्वाधिक कमाई वाली हिंदी फिल्म बनी ‘जवान’, आलिया वाले डायलॉग के बारे में हुआ खुलासा

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ फैंस का प्यार पाने और कमाई के मामले में दिन प्रति दिन ‘जवान’ होती जा रही है। लोग इसे बेशुमार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Sep 2023 12:15:32

पहले 10 दिन में सर्वाधिक कमाई वाली हिंदी फिल्म बनी ‘जवान’, आलिया वाले डायलॉग के बारे में हुआ खुलासा

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ फैंस का प्यार पाने और कमाई के मामले में दिन प्रति दिन ‘जवान’ होती जा रही है। लोग इसे बेशुमार प्यार दे रहे हैं। इसकी बदौलत यह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी झंडे गाड़ने में लगी है। जैसा कि माना जा रहा था कि वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर इसके प्रति फैंस की दीवानगी और ज्यादा बढ़ जाएगी, वैसा ही देखने को मिला।

‘जवान’ ने शनिवार (16 सितंबर) को भारत में 30 से 32 करोड़ रुपए की कमाई की यानी शुक्रवार (19 करोड़) की तुलना में 60 प्रतिशत से ज्यादा उछाल हुआ। अब 10 दिनों में इसकी कुल कमाई 440 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुकी है। 'जवान' का सिर्फ हिंदी कलेक्शन ही 395 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया है। अब तक कोई भी हिंदी फिल्म पहले 10 दिन में इतनी कमाई नहीं कर पाई।

पहले यह रिकॉर्ड शाहरुख की ही ‘पठान’ और फिर इसके बाद सनी देओल की ‘गदर 2’ के खाते में था। बता दें कि जवान को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। ‘जवान’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 800 करोड़ के बहुत करीब पहुंच गया है। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'जवान' रविवार को भी धमाकेदार कमाई करने के लिए तैयार है। एडवांस बुकिंग तो यही इशारा करती है।

jawan,shahrukh khan,alia bhatt,deepika padukone,nayanthara,box office collection,sumit arora

राइटर सुमित अरोड़ा ने बताई ‘जवान’ के इन दो मोस्ट पॉपुलर डायलॉग की स्टोरी

‘जवान’ की हर जगह चर्चा हो रही है। फिल्म के डायलॉग्स भी सभी को पसंद आ रहे हैं। फिल्म में बॉलीवुड की क्यूट गर्ल एक्ट्रेस आलिया भट्ट को लेकर भी एक डायलॉग है जिसको लेकर अब राइटर सुमित अरोड़ा ने खुलासा किया है। सुमित ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं आलिया भट्ट को लेकर थोड़ा शंका में था, लेकिन शाहरुख खान सर ने कहा नहीं ये अच्छा है। इसे रखो ये अच्छा लगेगा। तो उनके कहने पर हमने आलिया भट्ट वाली लाइन रखी।

मैंने थिएटर में लोगों को वो लाइन बोलते हुए देखा। मैं गेटी गैलेक्सी गया, पीवीआर और अलग-अलग थिएटर में गया और उस लाइन को लेकर दर्शकों का वैसा ही रिएक्शन मिला। इसके अलावा शाहरुख के जब मैं विलेन बनता हूं ना तो मेरे सामने कोई हीरो नहीं टिकता को लेकर सुमित ने कहा कि ये शाहरुख के अब तक जो विलेन के किरदार निभाए थे उनको ट्रिब्यूट था।

सुमित ने कहा कि ये लाइन शाहरुख पर फिट बैठती है। ये लाइन मैं सीक्वेंस में इस्तेमाल करना चाहता था। ये बिल्कुल सही बैठी क्योंकि ‘डर’ और ‘बाजीगर’ में जो उनका किरदार था वो काफी शानदार था। तो मुझे लगा इस लाइन को मैं मिस नहीं कर सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार