न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Indian Idol-12 : कंटेस्टेंट्स की तारीफ के लिए किसी पर दबाव नहीं! आदित्य ने ये बातें भी की शेयर

रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन 7 महीने से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शुरुआती ऑडिशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Jul 2021 2:10:14

Indian Idol-12 : कंटेस्टेंट्स की तारीफ के लिए किसी पर दबाव नहीं! आदित्य ने ये बातें भी की शेयर

रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन 7 महीने से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शुरुआती ऑडिशन के बाद इसमें टॉप-14 कंटेस्टेंट का चयन किया गया था। आम तौर पर इसके फॉर्मेट में देखा जाता है कि लगभग हर सप्ताह एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। अभी भी इसमें 7 प्रतियोगी बचे हैं। दरअसल कोरोनाकाल के कारण यह कार्यक्रम लंबा खिंचा है।

शो के दौरान जजों की भी अदला-बदली होती रहती है। हर जज गायकों की तारीफों के पुल बांध देता है। यहां तक कि गेस्ट जज भी पीछे नहीं रहते। कार्यक्रम की शुरुआत में नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी व हिमेश रेशमिया जज थे। नेहा और विशाल कई सप्ताह से नदारद हैं। सोशल मीडिया पर फैंस कई कारणों से शो की खिंचाई भी करते हैं। इन सबके बीच होस्ट आदित्य नारायण शो पर लिए जा रहे फर्जी फैसले के बढ़ते आरोपों से परेशान नहीं हैं। उन्होंने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।

‘पिछले एक दशक में सर्वाधिक देखा जाने वाला रियलिटी शो’

स्पॉटबॉई की खबर के मुताबिक आदित्य ने कहा कि हमारे निर्माता सोनी, फ्रेमेंटल और टीसीटी पूरी टीम के साथ मौजूदा सीजन के प्यार और सफलता से रोमांचित हैं। यह पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला रियलिटी शो है। हम इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। हम शो को लेकर बढ़ रही नकारात्मकता के बारे में नहीं सोचेंगे। हम शो के आखिरी चार हफ्तों में हैं। हम इस सीजन को प्यार और सकारात्मकता के साथ खत्म करना चाहते हैं।

आदित्य ने साफ किया कि कंटेस्टेंट्स के बारे में अच्छी बातें कहने के लिए जजों पर कोई दबाव नहीं है। आदित्य ने कहा कि हर कोई जो इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट्स के बारे में पॉजिटिव बोलने का उदाहरण दे रहा है। वह सहकर्मी और दोस्त हैं। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं, जब तक मैं शो को होस्ट कर रहा हूं, यहां किसी को भी इसके लिए किसी की तारीफ करने की जरूरत नहीं है।

आदित्य ने फिनाले को लेकर दी यह जानकारी

अपने विचार साझा करो और बताओ कि तुम क्या चाहते हो और बस हमारे शो में आओ और हमें आशीर्वाद दो। मैं सिर्फ अपने लिए बोलता हूं। मैं किसी ओर सीजन की ओर से नहीं बोल सकता क्योंकि टीम/प्रोडक्शन पूरी तरह से अलग था। ग्रैंड फिनाले की प्लानिंग को लेकर आदित्य ने बताया कि वे खुश हैं कि सब मुंबई वापस आ गए हैं। हम इस सीजन में देखे और सुने गए टैलेंट को लेकर ग्रैंड फिनाले की प्लानिंग कर रहे हैं। फिनाले के लिए सभी जजेज नजर आएंगे। आदित्य के इस बयान के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस मौके पर नेहा और विशाल भी दिखेंगे। फिलहाल हिमेश, अनु मलिक और सोनू कक्कड़ जज की भूमिका निभा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर