न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डांस दीवाने 4 : गौरव-नितिन की जोड़ी ने जीता खिताब, ट्रॉफी के साथ मिले 20 लाख रुपए, ऐसे खर्च करेंगे प्राइज मनी

टीवी की दुनिया के लोकप्रिय डांसिंग रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के चौथे सीजन का विजेता मिल गया है। कलर्स टीवी पर शनिवार (25 मई) रात...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 May 2024 11:03:10

डांस दीवाने 4 : गौरव-नितिन की जोड़ी ने जीता खिताब, ट्रॉफी के साथ मिले 20 लाख रुपए, ऐसे खर्च करेंगे प्राइज मनी

टीवी की दुनिया के लोकप्रिय डांसिंग रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के चौथे सीजन का विजेता मिल गया है। कलर्स टीवी पर शनिवार (25 मई) रात इसका फिनाले टेलीकास्ट हुआ। करीब तीन महीने चले शो में गौरव और नितिन ने 5 जोड़ियों को पछाड़कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उन्हें 20 लाख रुपए की प्राइज मनी भी मिली। शो की शुरुआत फरवरी में हुई थी। इसमें 90 के दशक कि दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने और एक्टर सुनील शेट्टी ने जज की भूमिका निभाई।

ग्रैंड फिनाले के मौके पर एक्टर कार्तिक आर्यन भी पहुंचे और माधुरी के साथ ताल से ताल मिलाते दिखे। उनकी परफोरमेंस देख हर कोई तालियां बजाने पर मजबूर हो गया। भारती सिंह ने भी हमेशा की तरह शो को होस्ट करते हुए खूब कॉमेडी की। फिनाले में गौरव-नितिन के साथ चिराश्री-चैनवीर, श्रीरंग-वर्षा, युवराज-युवांश, काश्वी-तरनजोत, दिवांश-हर्षा की जोड़ियां भी थीं। सभी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

माधुरी ने शो के दौरान गौरव-नितिन को कई बार शगुन के तौर पर 101 रुपए दिए। इससे पहले टाइगर श्रॉफ ने भी दोनों को अपना सपोर्ट दिया था। कार्तिक अपनी फिल्म चंदू चैंपियन के प्रमोशन के लिए आए थे। यह 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने मिलकर किया है। डायरेक्टर कबीर खान हैं, जो ‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाई जान’ और ‘83’ जैसी फिल्में बना चुके हैं।

गौरव को समझ नहीं आती थी कन्नड़ और नितिन नहीं बोलते थे हिंदी

विजेता नितिन (19) और गौरव (22) जीत के बाद काफी खुश नजर आए। नितिन ने कहा कि मैं जीती हुई रकम अपने माता-पिता को और कुछ राशि एक धर्मार्थ ट्रस्ट को दूंगा। दूसरी ओर, गौरव ने कहा कि मैं अपने पिता को कर्ज चुकाने के लिए कुछ पैसे दूंगा और बाकी खर्च करने के लिए अपने पास रखूंगा। मुझे कन्नड़ समझ में नहीं आती थी और नितिन हिंदी नहीं बोलते थे। हालांकि हम डांस के जरिए तालमेल बिठाने में सफल रहे। भले ही नितिन (बैंगलोर) और गौरव (दिल्ली) देश के अलग-अलग कोनों से थे, लेकिन डांस के प्रति उनके साझा जुनून ने उन्हें एक शानदार जोड़ी बनाया।

दोनों ने अलग-अलग ऑडिशन दिया था, लेकिन बाद में जोड़ी बनकर एक साथ परफॉर्म किया और विनर बनकर उभरे। विनर्स के बारे में बात करते हुए माधुरी ने कहा कि ट्रॉफी और दर्शकों का दिल जीतने के लिए नितिन और गौरव को बधाई! उनकी कई परफोरमेंस शानदार रही और मुझे यकीन है कि उनका ये टैलेंट दुनिया को हैरान करता रहेगा। उनकी यात्रा ने उस कला का जश्न मनाया जो मेरे दिल के बहुत करीब है। उन्हें कलाकार के रूप में आगे बढ़ते देखना सुखद रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष