न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख की ‘किंग’ में सुहाना की मां का रोल करेंगी दीपिका, आरजे महवश को मंगेतर ने दिया था 3 बार धोखा

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड में करीब दो दशक हो चुके हैं। दीपिका इस अवधि में फैंस का दिल जीतने में सफल रही हैं। दीपिका को फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 7:27:14

2 News : शाहरुख की ‘किंग’ में सुहाना की मां का रोल करेंगी दीपिका, आरजे महवश को मंगेतर ने दिया था 3 बार धोखा

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड में करीब दो दशक हो चुके हैं। दीपिका इस अवधि में फैंस का दिल जीतने में सफल रही हैं। दीपिका को फिल्मों में विविध भूमिकाएं निभाने का मौका मिला है। फैंस दीपिका की फिल्मों के बारे में जानने को बेकरार रहते हैं। अब कहा जा रहा है कि सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ में दीपिका की एंट्री हो गई है। इस बार वह हीरोइन नहीं बल्कि मां के किरदार में नजर आने वाली हैं। दीपिका, शाहरुख की बेटी सुहाना खान की मां बनती हुई दिख सकती हैं।

रिपोर्ट के अनुसार दीपिका ‘किंग' में एक कैमियो में नजर आएंगी, जिसमें सुहाना लीड रोल में हैं। बता दें कि दीपिका और शाहरुख ने अभी तक जिन भी फिल्मों में काम किया है वे सुपरहिट रही हैं। दोनों ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘जवान’, ‘पठान’ में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। इस जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। दीपिका को लोग शाहरुख का लकी चार्म मानते हैं। कथित तौर पर शाहरुख और दीपिका 'पठान 2' में भी साथ काम करते दिखेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार दीपिका को सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म में शाहरुख के साथ अभिनय करने के लिए चुना गया है। हालांकि उससे पहले ‘किंग’ में इस जोड़ी का जादू देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि शाहरुख 'किंग' में एक हत्यारे के रूप में नजर आएंगे। दीपिका शाहरुख की एक्स गर्लफ्रेंड बनेंगी। दीपिका फिल्म में एक विस्तारित कैमियो करेंगी। कहानी बहुत दिलचस्प लग रही है। दीपिका के सुहाना की मां बनने की रिपोर्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट्स कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दीपिका, सुहाना से 15 साल ही बड़ी हैं।

deepika padukone,actress deepika padukone,king movie,shahrukh khan,suhana khan,suhana mother,rj mahvash,yuzvendra chahal,rj mahvash fiance

आरजे महवश का युजवेंद्र चहल के साथ जुड़ रहा है नाम

आरजे महवश पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चाओं में हैं। चहल का कुछ दिनों पहले धनश्री वर्मा से तलाक हो गया। इस बीच महवश ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। महवश से ‘युवा’ को दिए इंटरव्यू में रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो सिंगल हैं और कैजुअल डेट नहीं करती हैं। अगर उन्हें शादी करनी पड़ी तो वह भी ऐसा ही करेंगी।

महवश ने कहा कि मैं शादी करने से इसलिए कतरा रही हैं क्योंकि मैं आज के समय में इस अवधारणा के अनुकूल नहीं हूं। जब मैं 19 साल की थी तो इस दौरान मेरी सगाई हो चुकी थी। छोटे शहर से होने के कारण मेरा मुख्य लक्ष्य एक अच्छा लड़का ढूंढ़ना और उससे शादी करना था और मैंने यही किया। मुझे सगाई तोड़नी पड़ी क्योंकि मंगेतर ने एक बार नहीं बल्कि तीन बार धोखा दिया। पहली दो बार तो मैं चुप रहीं, मुझे लगा कि लोग मेरे बारे में बुरा-भला कहेंगे, लेकिन सब कुछ बर्दाश्त करने की एक सीमा होती है और जब तीसरी बार धोखा मिला तो यह सीमा पार हो गई।

जिस तरह से मुझे उस वक्त ट्रीट किया जा रहा था मुझे गंभीर पैनिक अटैक आने लगे थे और इसके लिए इंजेक्शन भी लगवाने पड़े। डॉक्टर माता-पिता से पूछते थे कि मुझे क्या हुआ था, लेकिन मैं उनसे यह बात साझा भी नहीं कर सकती थीं क्योंकि मैंने सगाई करने के लिए उनसे लड़ाई की थी। जब मैं 21 साल की थीं, तो मैंने उसे छोड़ने का फैसला किया और मुझे ऐसा करने के लिए हिम्मत की जरूरत थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी