न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमाला पॉल ने वाराणसी में शुरू की अजय देवगन की फिल्म 'भोला' की शूटिंग, करण जौहर ने बताई बॉलीवुड फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह

तमिल की सुपरहिट फिल्म कैथी की इस रीमेक को उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि में बनाया है। फिल्म की शूटिंग का अगला शेड्यूल वाराणसी में शुरू हो चुका है। फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहीं अभिनेत्री अमला पॉल ने पुलिस कमिश्नरेट के सामने से अपनी एक फोटो भी साझा की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Dec 2022 12:44:10

अमाला पॉल ने वाराणसी में शुरू की अजय देवगन की फिल्म  'भोला' की शूटिंग, करण जौहर ने बताई बॉलीवुड फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म'भोला'की शूटिंग के अंतिम चरण को पूरा करने के लिए इन दिनों जी जान से लगे हुए हैं। तमिल की सुपरहिट फिल्म'कैथी'की इस रीमेक को उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि में बनाया है।फिल्म की शूटिंग का अगला शेड्यूल वाराणसी में शुरू हो चुका है। फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहीं अभिनेत्री अमला पॉल ने पुलिस कमिश्नरेट के सामने से अपनी एक फोटो भी साझा की है।

ajay devgn,bholaa,varanasi,ajay devgn new movie,karan johar

अजय देवगन नेफिल्म'भोला'कीघोषणा करते हुए कहा था,‘मैं तमिल फिल्म'कैथी'का हिंदी रीमेक कर रहा हूं। मैं इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।’फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर भी वह पत्रकारों से मिले थे और फिल्म के थ्रीडी टीजर को लेकर मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से वह काफी उत्साहित भी दिखे। अजय देवगन की फिल्म‘दृश्यम 2’अब भी सिनेमाघरों में कमाल दिखा रही है।गोवा के विजय सालगांवकर के रूप में बड़े परदे पर दोबारा धमाल मचाने के बाद अभिनेता अजय देवगन अब उत्तर प्रदेश के भोला बनकर परदे पर कमाल दिखाने वाले हैं। भोला फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अजय देवगन ने ‘शिवाय’,‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’का संपादन कर चुके धर्मेंद्र शर्मा को दी हैं।

ajay devgn,bholaa,varanasi,ajay devgn new movie,karan johar

करण जौहर ने गिनवाई बॉलीवुड की खामियां

इस साल बॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया हैं। ऐसे में अब करण जौहर ने इस पर रिएक्ट किया है। एक ओर निर्देशक ने बॉलीवुड की खामियां गिनवाई हैं, तो दूसरी ओर खुद को भी इसके लिए जिम्मेदार बताया है। दरअसल, करण जौहर एक यूट्यूब चैनल के साथ राउंड टेबल में अन्य सेलेब्स के साथ इंडस्ट्री को लेकर बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान करण जौहर ने कहा, 'मुझे लगता है कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि हम हिंदी सिनेमा की मेनस्ट्रीम इंडस्ट्री से आते हैं और इसमें मैं भी शामिल हूं,जिसकी क्वालिटी काफी अच्छी नहीं है जो बाकी सिनेमा और पैनल के पास है। वह है दृढ़ विश्वास। हम हमेशा से ही जो चलने लगता है उसपर ही ध्यान देने लगते हैं। हमारे पास 70 के दशक में सलीम-जावेद थे, जो ओरिजनल थे। ऐसे में हमने कई बेहतरीन काम देखे।'

करण जौहर ने कहा, '80 के दशक में अचानक बहुत कुछ हुआ और रीमेक की भरमार आ गई। तभी से कन्विक्शन कम होने लगा और हमने तमिल और तेलुगू की लोकप्रिय हर फिल्म का रीमेक बनाना शुरू कर दिया। 90 के दशक में जबएक लव स्टोरी हम आपके हैं कौन हिट हुई, तो हम उस ओर मुड़ गए। मेरे सहित सभी ने प्यार के उस रथ पर कूदने का फैसला किया और शाहरुख खान को बनाया। फिर 2001 में लगान को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया और हर कोई उस तरह की फिल्में बनाने लगा।'

करण जौहर ने कहा, 'इतना ही नहीं 2010 में जब दबंग ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो हमने फिर से उन कमर्शियल फिल्मों को बनाना शुरू कर दिया। यही समस्या है, जहां हम मात खाते हैं और मैं ये खुद के लिए दूसरे से ज्यादा मानता हूं कि हमारी फिल्म में दृढ़ विश्वास की कमी होती है। यही हमें दूसरी इंडस्ट्री से सीखने की जरूरत है।' पूरी बातचीत में करण जौहर का जोर रीमेक न बनाकर ओरिजनल कंटेट दर्शकों को देने पर था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात