न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इरफान के बेटे बाबिल को मिला पहला ब्रेक, शेयर किया पोस्टर, ‘420 IPC’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

अपनी विशेष अदाकारी और संवाद अदायगी के लिए मशहूर एक्टर इरफान खान का पिछले साल इंतकाल हो गया था। उनके बड़े बेटे बाबिल खान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 12:22:01

इरफान के बेटे बाबिल को मिला पहला ब्रेक, शेयर किया पोस्टर, ‘420 IPC’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

अपनी विशेष अदाकारी और संवाद अदायगी के लिए मशहूर एक्टर इरफान खान का पिछले साल इंतकाल हो गया था। उनके बड़े बेटे बाबिल खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पिता से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं। न्यूयॉर्क में पढ़ाई बीच में ही छोड़ आए बाबिल ने फैसला लिया था कि वे अब फिल्म मेकिंग और एक्टिंग की बारीकियों को सीखेंगे। बाबिल अब एक्टिंग में किस्मत आजमा रहे हैं और उन्हें पहला ब्रेक भी मिल गया है। खुद बाबिल ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। बाबिल ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) एंटरटेनमेंट के फर्स्ट ओटीटी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

द रेलवे मैन, जो 1984 में भोपाल में हुई गैस ट्रैजेडी के दौरान अनसंग हीरोज पर आधारित है, जिन्होंने 37 साल पहले इस शहर पर मुसीबत आने पर हजारों लोगों की जान बचाई थी। उल्लेखनीय है कि फिल्म का डायरेक्शन शिव रावली कर रहे हैं और यह अब से ठीक एक साल बाद यानी 2 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। इसमें बाबिल के साथ आर. माधवन, केके मेनन, दिव्येंदू शर्मा, योगेंद्र मोग्रे स्क्रीन शेयर करेंगे। पोस्टर काफी डार्क व इंटेंस नजर आ रहा है। जिसमें चारों एक्टर्स मास्क लगाकर खड़े नजर आ रहे हैं।

जी5 पर 17 दिसंबर को रिलीज होगी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म 420 IPC

कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म '420 IPC' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 17 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में विनय पाठक, रणवीर शौरी, गुल पनाग और रोहन विनोद मेहरा जैसे मंझे हुए कलाकार हैं। निर्माताओं ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मनीष गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बंसी केसवानी (विनय) पर केंद्रित है, जिसे एक इकोनोमिक ऑफेंस के लिए गिरफ्तार किया गया है। रोहन, विनय के डिफेंस लॉयर की भूमिका निभाते हैं, जबकि रणवीर एक सनकी पारसी पब्लिक प्रोसिक्यूटर की भूमिका में हैं।

गुल, विनय की पत्नी की भूमिका में दिखेंगी। ट्रेलर में विनय को एक साधारण सीए बताया गया है, जिसके पास एमएमआरडीए के उप निदेशक जैसे प्रभावशाली ग्राहक हैं। जब इस ग्राहक को सीबीआई 1200 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार कर लेती है और जब एक अन्य मुवक्किल विनय पर 50 लाख रुपए के 3 खाली चेक चोरी करने और जाली बनाने का आरोप लगाता है, तो विनय का जीवन उथल-पुथल हो जाता है। इसके लेखक व निर्देशक मनीष गुप्ता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो