न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वामिका के साथ अहमदाबाद पहुंचीं अनुष्का, दोस्त की शादी में जयपुर पहुंचे शाहरुख के बेटे आर्यन, Videos...

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी के चलते लाइमलाइट में हैं। हालांकि उन्होंने या उनके पति विराट कोहली ने अभी तक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 1:54:19

2 News : वामिका के साथ अहमदाबाद पहुंचीं अनुष्का, दोस्त की शादी में जयपुर पहुंचे शाहरुख के बेटे आर्यन, Videos...

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी के चलते लाइमलाइट में हैं। हालांकि उन्होंने या उनके पति विराट कोहली ने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन मीडिया और फैंस के दिमाग में लगातार ‘गुडन्यूज’ चल रही है। अनुष्का हाल ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के विश्व कप सेमीफाइनल का मजा लेने पहुंची थीं। तब उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बेबी बंप साफ दिख रहा था।

अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें अनुष्का भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए अहमदाबाद पहुंचती नजर आ रही हैं। उनके साथ बेटी वामिका भी है। एक फैन पेज की ओर से शेयर किए गए वीडियो में प्राइवेट प्लेन से पहले वामिका और फिर वाइट सूट में अनुष्का उतरती दिख रही हैं। यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “अनुष्का शर्मा अहमदाबाद फाइनल मैच के लिए वामिका के साथ पहुंच गई हैं।”

वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि स्टेडियम में मैच देखने के लिए सवा लाख दर्शक मौजूद रहेंगे। अनुष्का के साथ कई और मशहूर हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। लोकेश राहुल की पत्नी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी वहां मौजूद रह सकती हैं। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा भी नजर आ सकती हैं। सारा ओपनर शुभमन गिल की कथित गर्लफ्रेंड हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की प्रीति नारायण भी स्टैंड में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाती दिखेंगी।

बारात के वीडियो में विंटेज कार पर सवार दिखे आर्यन

शाहरुख खान के बेटे आर्यन एक डायरेक्टर के रूप में पारी शुरू करने को तैयार हैं। वह 'स्टारडम' नामक वेब शो के निर्देशक और शो रनर होंगे। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस वेबसीरीज में बॉबी देओल और मोना सिंह भी नजर आ सकते हैं। इस बीच आर्यन को हाल में ही जयपुर में स्पॉट किया गया। वे दोस्त की शादी में शामिल होने पहुंचे थे।

अब बारात का एक वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो रहा है। इसमें आर्यन का स्वैग देखने को मिल रहा है। वे भीड़ में अलग ही नजर आ रहे हैं। आर्यन दोस्तों के साथ एक विंटेज कार पर सवार दिखे। उन्होंने शादी में भी लुक सादा रखा।

आर्यन ने शेरवानी या सूट के बजाय व्हाइट टी-शर्ट और सफेद पैंट के साथ मस्टर्ड शर्ट कैरी की। उन्होंने ब्लैक गॉगल्स लगाए। आर्यन के दोस्त जहां कार में थिरकते दिखे, वहीं आर्यन पीछे खड़े हैं। बता दें कि इस साल आर्यन ने कपड़े के बिजनेस में कदम रखा और एक क्लोदिंग ब्रांड शुरू किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका