न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख खान-अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया पर यूं लुटाया प्यार, बॉलीवुड के इन सितारों ने भी दी रिएक्शन

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के खिताब पर ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा जमाया। कंगारू टीम ने छठी दफा यह ट्रॉफी चूमी। उसने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 11:32:38

शाहरुख खान-अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया पर यूं लुटाया प्यार, बॉलीवुड के इन सितारों ने भी दी रिएक्शन

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के खिताब पर ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा जमाया। कंगारू टीम ने छठी दफा यह ट्रॉफी चूमी। उसने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (19 नवंबर) को हुए फाइनल में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। इससे करोड़ों हिंदुस्तानियों का दिल टूट गया। बॉलीवुड के सितारों ने भी खिताबी मुकाबले के बाद अलग-अलग रिएक्शन दी है। उन्होंने टीम इंडिया की हौसला अफजाई करते हुए उसके खेल की तारीफ करने के साथ आगे के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान के साथ स्टेडियम में मैच का मजा लिया। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “जिस तरह से टीम इंडिया ने ये पूरा टूर्नामेंट खेला वह सम्मान की बात है। उन्होंने शानदार जज्बा और दृढ़ता दिखाई। यह एक खेल है और इसमें हमेशा एक या दो दिन बुरे होते हैं। दुर्भाग्य से बुरा दिन आज था…लेकिन, क्रिकेट में हमारी खेल विरासत पर हमें इतना गौरवांवित करने के लिए टीम इंडिया को धन्यवाद…आप पूरे भारत में बहुत खुशी लाते हैं। प्यार और इज्जत। हमें एक गौरवांवित राष्ट्र बनाते हैं।”

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति एक्टर रणवीर सिंह भी मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद थे। दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की एक तस्वीर शेयर की है। दूसरी ओर, रणवीर ने लिखा, “कभी हाई कभी लो, कुछ अच्छे दिन, कुछ बुरे दिन, कुछ जीत, कुछ हार, यह खेल है। यही जीवन है, हम सभी निराश हैं, लेकिन आइए अपने बॉयज की सराहना करें जिन्होंने अपना सब कुछ दिया।”

अमिताभ बच्चन ने लिखा, “आपकी प्रतिभा, क्षमता और प्रतिष्ठा इन सबसे परे है..यह सर्वोच्च है..आपके द्वारा खेले गए 10 मैचों के नतीजों ने प्रदर्शित किया है कि आप एक टीम हैं..देखिए कि आपने इस विश्व कप में कितने पूर्व चैंपियंस और विजेताओं को तबाह कर दिया है..आप सर्वश्रेष्ठ हैं.. और बने रहेंगे..।” अभिषेक बच्चन ने भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “एक साहसिक प्रयास के बाद मुश्किल हार। पूरे मैच में नीले कपड़ों में टीम का सराहनीय प्रदर्शन। अपने सिर ऊंचे रखें और इस जर्नी के लिए थैंक्यू।”

amitabh bachchan,shahrukh khan,anupam kher,kajol,deepika padukone,ranveer singh,vicky kaushal,esha deol,abhishek bachchan,world cup final 2023,team india

काजोल सहित इन स्टार्स ने भी भारत की प्रशंसा कर बढ़ाई हिम्मत

एक्ट्रेस काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। बहुत अच्छा खेले टीम इंडिया। एक और वर्ल्ड कप के लिए बधाई हो ऑस्ट्रेलिया।” एक्टर अनुपम खेर ने लिखा, “दोनो में से किसी ने तो जीतना था! आज के खेल पर मां का विश्लेषण! उन्होंने पूरा खेल देखा। उनके शब्द दार्शनिक और सुखदायक हैं। सुनिए!

उनकी बातें आपको बेहतर महसूस कराएंगी! लेकिन यह नहीं कहूंगा कि मैं दुनियाभर के हर भारतीय की तरह निराश नहीं हूं। हम इस पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छे थे। सचमुच चैंपियंस की तरह खेले! इस #विश्वकप के दौरान आपने हमें जो खुशी और गर्व की भावना दी, उसके लिए #TeamIndia को धन्यवाद। ऑस्ट्रेलिया को बधाई! जय हो! जय हिंद!”

एक्टर आयुष्मान खुराना ने लिखा, “बस एक बुरा दिन था टीम इंडिया...आप लोगों को हमेशा #WorldCup2023 के सबसे कठिन पक्ष के रूप में याद किया जाएगा...! बहुत बढ़िया!” एक्टर विक्की कौशल ने लिखा, “अभी भी वहां बेस्ट टीम है। इस सीडब्ल्यूसी में टीम इंडिया द्वारा दिखाया गया स्किल और कैरेक्टर, ग्रीट एंड ग्रेस काबिलेतारीफ रहा है। आप लोगों पर हमेशा गर्व रहेगा! भारत... भारत!!!.” एक्ट्रेस ईशा देओल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “चाहे कुछ भी हो…हमें आप पर गर्व है! अच्छा खेली टीम इंडिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे