न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुष्मिता की ‘आर्या 2’ का ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार हुए ट्रोल, वरुण-कृति की भेड़िया का फर्स्ट लुक आउट

पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की अपकमिंग वेबसीरीज 'आर्या 2' का दमदार ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो गया। इस बार शो में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Nov 2021 1:39:51

सुष्मिता की ‘आर्या 2’ का ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार हुए ट्रोल, वरुण-कृति की भेड़िया का फर्स्ट लुक आउट

पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की अपकमिंग वेबसीरीज 'आर्या 2' का दमदार ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो गया। इस बार शो में सुष्मिता को साहस से भरे अंदाज में देखा जा रहा है, जहां वे अपने परिवार की सुरक्षा करते हुए दुश्मनों से लड़ती दिख रही हैं। वेबसीरीज 10 दिसंबर से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इससे पहले, 'आर्या 2' के टीजर में सुष्मिता के लुक ने फैंस का ध्यान खींचा। इसमें वे एक हेलिकॉप्टर से अपने लक्ष्य पर बंदूक की ओर इशारा करते हुए दिखी थीं। आर्या के पहले सीजन में सुष्मिता के पति के रोल में दिखे चंद्रचूड की मौत किसने की थी इसका खुलासा हो गया था।

पति की मौत के बाद आर्या अपने बच्चों के साथ देश छोड़कर जाने का फैसला करती हैं। इसका दूसरा सीजन आर्या के बदले पर आधारित है। सुष्मिता अभिनीत राम माधवानी की क्राइम थ्रिलर 'आर्या' भारत की सबसे पसंदीदा वेबसीरीज में से एक है। शानदार कहानी के कारण सीरीज ने इस साल अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में भी नामांकन प्राप्त किया। सुष्मिता ने क्राइम थ्रिलर सीरीज 'आर्या' से डिजिटल की दुनिया में कदम रखा था। यह शो डच सीरीज ‘पेनोजा’ का रीमेक है। आर्या का पहला सीजन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जून 2020 में रिलीज हुआ था और दर्शकों ने इसे काफी सराहा था।

aarya 2 webseries,Akshay Kumar,atrangi re movie,bhediya movie,bollywood news in hindi

अक्षय ने अतरंगी रे फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए की यह गलती

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने अपनी आगामी मूवी अतरंगी रे का ट्रेलर बुधवार (24 नवंबर) को सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया। आनंद एल राय की इस मूवी में अक्षय के संग सारा अली खान व धनुष भी हैं। अक्षय ने जब ट्विटर से पहली बार अतरंगी रे के ट्रेलर को साझा किया तो वे एक गलती कर बैठे। अक्षय ने अपने सह-कलाकार धनुष को छोड़कर सभी को टैग किया था। हालांकि जब अक्षय को यह एहसास हुआ तो उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दोबारा शेयर किया। तब तक यूजर्स ने यह गलती पकड़ ली और उन्हें ट्रोल करने लगे।

वैसे फैंस ट्रेलर देखकर काफी खुश हैं और उन्हें इस फिल्म के बड़े पर्दे पर आने का इंतजार है। ये फिल्म 24 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर भी रिलीज की जाएगी। इसका ज्यादातर हिस्सा आगरा में शूट किया गया है। लंबे समय से निर्माता इस बात को लेकर कन्फ्यूज थे कि फिल्म को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाए।

ठीक एक साल बाद रिलीज होगी भेड़िया फिल्म

एक्टर वरुण धवन की आने वाली फिल्म भेड़िया ठीक एक साल बाद 25 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। वरुण की इस खास फिल्म का पहला लुक गुरुवार को जारी किया गया। वरुण ने इंस्टाग्राम पर भेड़िया का एक पोस्टर शेयर किया। इसके बाद वरुण ने अपना इंस्टाग्राम नाम भी बदलकर भेड़िया कर लिया है। पोस्टर में वरुण काफी डेंजरस लुक में दिख रहे हैं। उनकी पीली आंखें चमक रही हैं। फिल्म में कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वरुण और कृति को पहली बार साथ काम करने का मौका मिला है।

पोस्टर सामने आते ही सेलेब्स ने इस पर रिएक्शन देनी शुरू कर दी। आलिया भट्ट ने फायर इमोजी के साथ अपना प्यार दिखाया। अभिषेक बच्चन ने ताली बजाते हुए इमोजी शेयर की, जबकि हुमा कुरैशी ने लिखा, "वोल्फ विसल।" तुषार कपूर ने दिल की आंखों वाली इमोजी पोस्ट की है। अमर कौशिक इसके डायरेक्टर हैं। इसे राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले निरेन भट्ट ने लिखी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर