Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रीना से शादी टूटने पर आमिर हो गए थे ‘देवदास’, शाहरुख-सलमान के साथ फिल्म करने पर ऐसा बोले सुपरस्टार

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ माने जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Mar 2025 1:10:24

2 News : रीना से शादी टूटने पर आमिर हो गए थे ‘देवदास’, शाहरुख-सलमान के साथ फिल्म करने पर ऐसा बोले सुपरस्टार

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ माने जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस को लग रहा है कि वे जल्दी ही तीसरी शादी कर सकते हैं। आमिर की पहली शादी रीना दत्ता के साथ साल 1986 में हुई थी। हालांकि 16 साल बाद साल 2002 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। हाल ही इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में आमिर ने अपने पहले तलाक पर खुलकर बात करते हुए खुलासा किया कि रीना से अलग होने के बाद उन्होंने एक-डेढ़ साल कोई काम नहीं किया और शराब पीने लगे।

आमिर ने कहा कि मैं पहले बिल्कुल भी नहीं पीता था, लेकिन तलाक के बाद नींद नहीं आने की वजह से पीना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे मेरी ऐसी हालत हो गई कि मैं रोज एक बोतल खत्म कर दिया करता था और खुद को बर्बाद करने पर उतर आया था। जब मेरा और रीना का रिश्ता खत्म हुआ, तो मैं 2-3 साल तक इस सदमे में रहा। इस दौरान मैंने कोई स्क्रिप्ट नहीं सुनी और घर में अकेले रहने लगा। करीब डेढ़ साल तक मैं गहरे डिप्रेशन में चला गया और शराब में डूबा रहता था। मैं बिल्कुल 'देवदास' जैसा बन गया था। कोई जो खुद को खत्म करने में लगा हो।

वो दौर मेरे लिए बहुत मुश्किल था, क्योंकि मैं समझ नहीं पा रहा था कि आगे क्या करूं? आपको ये मानना पड़ता है कि कोई रिश्ता आपके लिए कितना जरूरी था। जब वो रिश्ता टूट जाए, तो ये भी समझना चाहिए कि जब तक वो था, तो आपके लिए कितना खास था। साथ ही ये भी मानना होगा कि जब वो नहीं रहेगा, तो उसकी कितनी कमी महसूस होगी। इस बात को फॉलो करने के प्रोसेस ने मुझे जिंदगी में संभलने और आगे बढ़ने में मदद की। बता दें आमिर और रीना के दो बच्चे जुनैद और आयरा खान हैं। आमिर ने साल 2005 में किरण राव के साथ शादी की, लेकिन 2021 में उनका भी तलाक हो गया। उनका एक बेटा आजाद है।
aamir khan,actor aamir khan,reena dutta,aamir reena,aamir divorce,aamir devdas,kiran rao,Salman Khan,shahrukh khan,aamir 60th birthday आमिर ने कहा, अच्छी कोई स्क्रिप्ट आए तो हम तीनों जरूर करेंगे लेकिन…

इंटरव्यू के दौरान आमिर से शाहरुख खान और सलमान खान के साथ फिल्म करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमने इसे लेकर खुलकर बात की है। हम तीनों साथ में काम करना चाहेंगे। आमिर ने आगे कहा कि अच्छी कोई स्क्रिप्ट आए तो हम लोग जरूर करेंगे, लेकिन वो आना मुश्किल है क्योंकि तीन हीरो वाली फिल्म मिलना आसान काम नहीं है। हम तीनों पुरानी यादों को ताजा करने के लिए ऐसा नहीं करना चाहते हैं, बल्कि ऐसा इसलिए क्योंकि हम तीनों ने कभी साथ काम नहीं किया है।

शाहरुख के साथ तो मैंने आज तक किसी फिल्म में काम ही नहीं किया। मैं उनके साथ काम करना पसंद करूंगा और हम तीनों को साथ काम करने में मजा आएगा और पब्लिक को भी मजा आएगा देखने में। अगर फिल्म बुरी भी बनेगी तो लोग एन्जॉय करेंगे। उल्लेखनीय है कि आमिर ने सलमान के साथ फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में काम किया है, लेकिन उन्हें शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका नहीं मिला।

हाल ही आमिर के 60वें जन्मदिन से ठीक पहले शाहरुख और सलमान उनसे मिलने उनके घर पहुंचे थे। खान तिकड़ी सार्वजनिक तौर पर कभी-कभार ही साथ दिखती है। शाहरुख और सलमान भी इसी साल 60 साल के हो जाएंगे। तीनों ने मिलकर बॉलीवुड और फैंस को कई सुपरहिट फिल्मों की सौगात दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका