न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा और बालों की समस्या से जूझ रहे हैं...तो आपके लिए कद्दू ऐसे हो सकता है असरदार साबित

कद्दू की सब्जी बहुत से लोगों को पसंद होती है। कद्दू में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। सेहत...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 12 Jun 2021 6:13:27

त्वचा और बालों की समस्या से जूझ रहे हैं...तो आपके लिए कद्दू ऐसे हो सकता है असरदार साबित

कद्दू की सब्जी बहुत से लोगों को पसंद होती है। कद्दू में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। सेहत के साथ ही कद्दू स्किन और बालों के लिए भी काफी अच्छा साबित होता है। कद्दू में पोटेशियम, आयरन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, विटामिन ए, के और ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ऐसे में अगर आप भी स्किन और बालों की समस्या से जूझ रहे हैं तो कद्दू आपके लिए काफी असरदार साबित हो सकता है।

pumpkin,hair,skin,pumpkin hair,pumpkin skin,pumpkin vegetable,dark spot,conditioner,pumpkin health,beauty article in hindi

डार्क स्पॉट्स हटाए

कद्दू स्किन पर नजर आने वाले डार्क स्पॉट्स को भी हटाने में कारगर है। इसके लिए 1 चम्मच कद्दू की प्यूरी, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच विटामिन ई ऑयल मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स कर चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

pumpkin,hair,skin,pumpkin hair,pumpkin skin,pumpkin vegetable,dark spot,conditioner,pumpkin health,beauty article in hindi

दूर करें पिंपल्स और ड्राई स्किन की समस्या

कद्दू में विटामिन ई और जिंक की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जो ड्राई, डल और पिंपल्स जैसी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है। इसके अलावा इसमें बीटा कैरोटिन होता है जो जलन और सूजन की परेशानी को भी दूर करता है।

pumpkin,hair,skin,pumpkin hair,pumpkin skin,pumpkin vegetable,dark spot,conditioner,pumpkin health,beauty article in hindi

स्किन सेल्स को रखता है सुरक्षित

धूल, धूप, प्रदूषण, तनाव और खराब खानपान की आदत हमारी स्किन को डैमेज करने का काम करते हैं। विटामिन ए, सी और ई रिंकल्स के साथ दूसरे तरह के डैमेज से भी स्किन को सुरक्षित रखता है।

pumpkin,hair,skin,pumpkin hair,pumpkin skin,pumpkin vegetable,dark spot,conditioner,pumpkin health,beauty article in hindi

हेयर ग्रोथ के लिए बेस्ट

कद्दू के तेल में विटामिन ए, के और ई के अलावा पोटैशियम, कॉपर, मैगनीज़, मैग्नीशियम, आयरन और भी कई तरह के फैटी एसिड्स होते हैं जो बालों को मजबूत बनाने के साथ उनकी ग्रोथ के लिए भी जरूरी हैं।

pumpkin,hair,skin,pumpkin hair,pumpkin skin,pumpkin vegetable,dark spot,conditioner,pumpkin health,beauty article in hindi

ऑयली स्किन

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप एक चम्मच कद्दू की प्यूरी बनाकर उसमें एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिक्स करके स्किन पर लगाएं। करीबन बीस से पच्चीस मिनट के लिए इसे छोड़ दें। इसके बाद पहले गुनगुने पानी से स्किन को साफ करें और फिर ठंडे पानी से चेहरे को वॉश करें। इसके बाद आप अपनी स्किन के हिसाब से मॉइश्चराइजर अप्लाई करना न भूलें।

pumpkin,hair,skin,pumpkin hair,pumpkin skin,pumpkin vegetable,dark spot,conditioner,pumpkin health,beauty article in hindi

एंटी−एजिंग पैक

कद्दू बढ़ती उम्र के प्रभाव को भी कम करने में मददगार है क्योंकि इसमें विटामिन सी और बीटा कैरोटीन पाया जाता है। वहीं अगर आपकी स्किन पर डार्क स्पॉट्स हैं तो आप 1 चम्मच कद्दू की प्यूरी, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच विटामिन ई ऑयल को मिलाकर एक फेस पैक तैयार करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। अंत में गुनगुने पानी से चेहरे को साफ करें।

pumpkin,hair,skin,pumpkin hair,pumpkin skin,pumpkin vegetable,dark spot,conditioner,pumpkin health,beauty article in hindi

बालों के लिए लाभदायक

कद्दू स्किन के साथ−साथ बालों के लिए भी उतना ही लाभकारी है। कद्दू में पोटेशियम और जिंक सहित अन्य कई महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं। जहां पोटेशियम बालों को स्वस्थ रखने और उन्हें दोबारा बढ़ने में मदद करता है। वहीं, जिंक कोलेजन को बनाए रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं, इसमें फोलेट भी पाया जाता है, जो रक्त परिसंचरण में सुधार करके बालों के विकास को उत्तेजित करता है। आप अपने रेग्युलर तेल को कद्दू के तेल से स्विच कर सकती हैं।

pumpkin,hair,skin,pumpkin hair,pumpkin skin,pumpkin vegetable,dark spot,conditioner,pumpkin health,beauty article in hindi

बेहतरीन कंडीशनर

कद्दू बालों के लिए एक बेहतरीन कंडीशनर की तरह काम करता है। अगर आपके बाल रूखे हैं और आप उसे नेचुरली कंडीशन करना चाहती हैं तो 1 कप नारियल तेल, 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच दही व 2 कप कटा हुआ और पका हुआ कद्दू डालकर ब्लेंडर की मदद से एक प्यूरी बनाएं। फिर इसके बाद पहले बालों को शैम्पू करें और फिर हल्के गीले बालों में इस हेयरमास्क को लगाएं और प्लास्टिक शॉवर कैप पहनें। 15−20 मिनट बाद बालों को पानी की मदद से क्लीन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना

सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस

राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप

BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित

बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप

कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ

‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे

Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री

रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन

श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद