न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन शील्ड: राजस्थान के सभी जिलों में 31 मई को होगी मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट रिहर्सल, गूंजेंगे सायरन

31 मई को राजस्थान के सभी जिलों में ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युद्ध और आतंकी हमलों के दौरान बचाव और सुरक्षा का अभ्यास होगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 30 May 2025 8:44:06

ऑपरेशन शील्ड: राजस्थान के सभी जिलों में 31 मई को होगी मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट रिहर्सल, गूंजेंगे सायरन

जयपुर। युद्ध जैसे हालात और आतंकवादी हमलों की स्थिति में लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए राजस्थान में फिर 31 मई (शनिवार) को मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान चेतावनी स्वरूप सायरन बजाए जाएंगे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने का अभ्यास किया जाएगा। युद्ध जैसी परिस्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों का भी इस मॉक ड्रिल के माध्यम से अभ्यास होगा। इसके अलावा रात को ब्लैक आउट रिहर्सल भी की जाएगी, जिसमें सायरन बजने के बाद उस क्षेत्र में पूरी तरह से बिजली कटौती का पालन किया जाएगा। मूलतः, राजस्थान सहित चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में यह मॉक ड्रिल 29 मई को होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर 31 मई को पुनर्निर्धारित किया गया है।

सायरन बजेंगे, लोगों को बचाने का अभ्यास होगा:

राजस्थान के नागरिक सुरक्षा निदेशक जगजीत सिंह मोंगा ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से 29 मई को प्रस्तावित मॉक ड्रिल स्थगित कर दी गई थी। अब 31 मई को प्रदेश के सभी जिलों में मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट रिहर्सल आयोजित की जाएगी। यह ड्रिल युद्ध जैसे हालात से निपटने के लिए होगी, जिसमें चेतावनी स्वरूप सायरन बजाए जाएंगे और आतंकी हमलों की स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखने का अभ्यास कराया जाएगा।

चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में होगी ड्रिल:

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का मूल्यांकन भी किया जाएगा। पहले 7 मई को भी प्रदेश में मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट रिहर्सल हुई थी, जिसमें कई कमियां सामने आई थीं। इन्हीं कमियों को इस बार की मॉक ड्रिल में सुधारने का प्रयास किया जाएगा। केंद्र सरकार ने राजस्थान के साथ गुजरात, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराने के निर्देश जारी किए हैं।

सभी कलेक्टरों को जारी दिशा-निर्देश:

मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट रिहर्सल को लेकर सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। इससे पहले 7 मई को प्रदेश भर में मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट रिहर्सल की गई थी, जिसमें राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में रात के समय ब्लैक आउट का भी अभ्यास हुआ था। अब नागरिक सुरक्षा विभाग ने एक बार फिर सभी जिलों के कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट को इन अभ्यासों से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

राज्य के सभी जिलों में होगा सिविल डिफेंस अभ्यास:

जगजीत सिंह मोंगा ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, पश्चिमी सीमा से लगे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी जिलों में 31 मई को सिविल डिफेंस अभ्यास आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में राजस्थान के सात संभागों के 41 जिलों में द्वितीय सिविल डिफेंस अभ्यास (ऑपरेशन शील्ड) का आयोजन किया जाना है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?