न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य का विवादित बयान, कांग्रेसियों पर लगाए पाकिस्तान से संबंध के आरोप

जयपुर के भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस नेताओं को मदरसा से शिक्षित बताया और पाकिस्तान से उनके संबंधों पर सवाल उठाए। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री के सचिव के जासूसी मामले पर कांग्रेस की जांच की मांग की और महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली गई शौर्य रैली में भी भाग लिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 30 May 2025 1:10:41

 भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य का विवादित बयान, कांग्रेसियों पर लगाए पाकिस्तान से संबंध के आरोप

कोटा: जयपुर के हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य अपने विवादित बयानों को लेकर फिर से चर्चा में आ गए हैं। कोटा के अपने दौरे के दौरान बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस के नेताओं और पूर्व शिक्षा मंत्रियों को मदरसा से शिक्षित बताया और उनके पाकिस्तान से संबंध होने का आरोप लगाया। उन्होंने महाराणा प्रताप और इतिहास से जुड़े सवालों पर भी विवादित टिप्पणियाँ कीं। बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व शिक्षा मंत्री और मदरसा से पढ़े हुए लोग क्या भारत के इतिहास को सही तरीके से बताएंगे, लिखेंगे या प्रचार करेंगे? उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत भूमि की रक्षा के लिए हमारे कई राजा-महाराजा और देशभक्त पुरोधा रहे हैं, जिनके इतिहास को जागृत करने और नई पीढ़ी को बताने की जरूरत है। उन्होंने अकबर, बाबर और हुमायूं को देश के लुटेरे बताया और कहा कि इनके बारे में यह तथ्य बताना चाहिए कि ये लोग देश को लूटने और हमारी संस्कृति तथा माताओं और बहनों पर अत्याचार करने आए थे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री साले मोहम्मद के पूर्व सचिव के जासूसी मामले में पकड़े जाने पर बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि कांग्रेस के नेता और उनके सचिव पाकिस्तान के जासूस हैं, और यह धीरे-धीरे सामने आ रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस आतंकियों को बचाने, राम मंदिर के निर्माण को रोकने और आतंकियों को पाकिस्तान सुरक्षित लौटने में मदद करने वाली पार्टी रही है। बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री के सचिव के पाकिस्तान से संबंध होना कोई छोटी बात नहीं है, इसलिए पूरी कांग्रेस की जांच होनी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि कहीं कांग्रेस का पाकिस्तान के साथ कोई गुप्त गठजोड़ तो नहीं है।

महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर मानव विकास भवन, घोड़े वाले बाबा सर्किल से शौर्य वाहन रैली निकाली गई। इस रैली को पूर्व महाराव इज्यराज सिंह ने भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया। इस शौर्य वाहन रैली में बालमुकुंद आचार्य भी खुली जीप में सवार थे। उनके साथ सैकड़ों लोग दोपहिया और चौपहिया वाहनों पर मौजूद थे। महाराणा प्रताप जयंती आयोजन के संयोजक गिर्राज गौतम ने बताया कि रैली सूरजपोल, कैथूनीपोल, टिपटा होते हुए कुन्हाड़ी सर्किल पहुंची, जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद बालमुकुंद आचार्य ने मुख्य वक्ता के रूप में जनसभा को संबोधित भी किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?