न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गलती का एहसास है, अब सुधार कर रहा हूँ, Thug Life के लॉन्च पर बोले कमल हासन

कमल हासन अभिनीत ठग लाइफ 5 जून को पैन इंडिया के तौर पर प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म को लेकर दक्षिण भारत में के कन्नड सिने प्रेमियों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि वहाँ पर फिल्म को प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 30 May 2025 12:16:15

गलती का एहसास है, अब सुधार कर रहा हूँ, Thug Life के लॉन्च पर बोले कमल हासन

दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने अपनी आगामी फिल्म ‘Thug Life’ के प्रचार कार्यक्रम के दौरान भावुक अंदाज़ में अपनी पिछली असफलता का ज़िक्र किया। विशाखापत्तनम में हुए इवेंट में उन्होंने कहा, “मैं एक खराब फिल्म के लिए प्रायश्चित कर रहा हूँ, इसलिए आपके सामने यह फिल्म पेश कर रहा हूँ।” यह टिप्पणी, फिल्म ‘इंडियन 2’ की असफलता की ओर संकेत मानी जा रही है।

आपने मेरी गलतियाँ माफ की हैं

कमल हासन ने मंच से कहा, “मैंने कई गलतियाँ की हैं। आपने मेरी खराब फिल्मों को माफ कर दिया और केवल अच्छी फिल्मों को याद रखा — इसके लिए धन्यवाद। यह मेरी ज़िम्मेदारी है कि मैं आपको अच्छी फिल्में दूँ।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि तेलुगु सिनेमा में उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है: “मैंने लगभग 15–16 सीधी तेलुगु फिल्में की हैं, जिनमें से 13 हिट रही हैं। अगर फ्लॉप भी आई, तो मैंने ही दी थी। और अब मैं उस गलती का हिसाब चुका रहा हूँ।”

Thug Life से जुड़ी उम्मीदें

‘Thug Life’ फिल्म मणि रत्नम और कमल हासन की 37 वर्षों बाद साथ में वापसी है, जो इससे पहले ‘नायकन’ जैसी ऐतिहासिक फिल्म दे चुके हैं। इस बार भी दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं। फिल्म 5 जून को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

हाउसफुल 5 से होगा मुकाबला

उत्तर भारत में कमल हासन की ठग लाइफ को साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का मानना है कि Thug Life को उत्तर भारत में सफलता मिलने के बहुत कम चांस हैं। वजह साफ है कि हाउसफुल 5 सफलतम सीरीज का अगला भाग है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही यह पूरी तरह से मल्टी स्टारर फिल्म है। फिल्म में 19 बड़े और नामी सितारों का जमावड़ा है जो हर दर्शक को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होगा।

इस गैंगस्टर ड्रामा में कमल हासन के साथ सिलंबरसन, त्रिशा, अभिरामी, नासर, अशोक सेलवन, जोजू जॉर्ज, संजना कृष्णमूर्ति और भगवती पेरुमल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म के छायाकार रवि के. चंद्रन, संगीतकार ए.आर. रहमान और एडिटर श्रीकर प्रसाद इस तकनीकी टीम का हिस्सा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी