न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर राहुल गांधी पीएम होते, तो अब तक POK पर भारत का कब्जा होता, तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का बयान

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री होते तो अब तक भारत का नियंत्रण PoK पर होता। उन्होंने पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 30 May 2025 12:46:01

अगर राहुल गांधी पीएम होते, तो अब तक POK पर भारत का कब्जा होता, तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का बयान

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर कड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने दावा किया कि अगर राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होते, तो आज भारत का नियंत्रण पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पर होता। इसके साथ ही, उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के साथ हुए सीजफायर पर सवाल उठाते हुए उसे ‘जल्दबाजी में लिया गया फैसला’ करार दिया।

रेड्डी ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और 7 मई को भारत द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ज़िक्र करते हुए केंद्र सरकार की रणनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “मोदी अब बंद हो चुके 1,000 रुपये के नोट की तरह हो गए हैं। अगर राहुल गांधी पीएम होते तो PoK पर कब का कब्जा हो चुका होता। उनका नेतृत्व 1971 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व जैसा होता।”

रेड्डी ने आगे कहा कि इंदिरा गांधी ने जिस तरह चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी और अमेरिका को सख्त चेतावनी दी थी, उसी तरह के नेतृत्व की आज भारत को ज़रूरत है।

'राफेल को पाकिस्तान ने गिराया, सरकार बताएं कितने मारे गए'

‘जय हिंद’ नाम से आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए रेवंत रेड्डी ने यह भी सवाल किया कि अगर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, तो युद्ध समाप्त करने से पहले ऐसा क्यों नहीं किया गया?

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि 140 करोड़ भारतीयों की भावना के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करने या POK पर नियंत्रण पाने में असफल रहे।

रेड्डी ने कहा, “इस सिकंदराबाद छावनी के जवानों ने युद्ध में भाग लिया। तेलंगाना में बने लड़ाकू विमानों ने देश की प्रतिष्ठा को बनाए रखा। लेकिन मोदी सरकार द्वारा खरीदे गए राफेल विमानों को पाकिस्तान ने मार गिराया। आज तक यह नहीं बताया गया कि कितने राफेल विमान गिरे। नरेंद्र मोदी को इसका जवाब देना चाहिए।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हजारों करोड़ रुपये के रक्षा सौदे मोदी के करीबी उद्योगपतियों को दिए गए, जिन्होंने राफेल विमान खरीदे। रेड्डी ने कटाक्ष करते हुए कहा, “चार दिन के युद्ध के बाद कोई नहीं जानता कि किसने किसे धमकाया और किसने किसके सामने घुटने टेक दिए। अचानक अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सामने आए और दावा किया कि उन्होंने भारत को धमकाया और युद्ध रुकवा दिया।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?