न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में कोरोना के 4 नए वैरिएंट की एंट्री, बढ़ रही हैं मौतें; जानिए राज्यवार स्थिति

भारत में कोरोना वायरस के चार नए वैरिएंट—JN.1, NB.1.8.1, LF.7 और LF.7.9—तेजी से फैल रहे हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक और चंडीगढ़ में संक्रमण और मौतों की संख्या बढ़ी है। जानें राज्यवार ताज़ा हालात और जरूरी सावधानियां।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 30 May 2025 12:40:00

भारत में कोरोना के 4 नए वैरिएंट की एंट्री, बढ़ रही हैं मौतें; जानिए राज्यवार स्थिति

कोविड-19 एक बार फिर भारत में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। चीन, हांगकांग और सिंगापुर जैसे देशों में मामलों में तेजी के बाद भारत के कई राज्यों में भी संक्रमण और इससे होने वाली मौतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सबसे अधिक चिंता का विषय यह है कि इस बार वायरस के चार नए वैरिएंट—JN.1, NB.1.8.1, LF.7 और एक अन्य वैरिएंट तेजी से फैल रहे हैं। ये सभी ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट माने जा रहे हैं। हालाँकि इनसे संक्रमित अधिकतर लोगों में लक्षण हल्के ही पाए गए हैं, लेकिन इनकी संक्रमण फैलाने की रफ्तार तेज है।

महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुरुवार को राज्य में कोविड-19 के 76 नए केस दर्ज किए गए। विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 1 जनवरी से अब तक कुल 597 मामले सामने आ चुके हैं। इस समय राज्य में 425 सक्रिय मरीज हैं और 165 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में 7 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें से 6 मरीज पहले से ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।

अगर शहरवार आँकड़ों की बात करें तो —

मुंबई में 27

पुणे में 21

ठाणे नगर निगम क्षेत्र में 12

कल्याण नगर निगम में 8

नवी मुंबई में 4

कोल्हापुर और अहिल्यानगर नगर निगम में 1-1

रायगढ़ जिले में 2 मामले सामने आए हैं

विभाग के अनुसार, जनवरी 2025 से अब तक केवल मुंबई में ही 379 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

जयपुर में फिर फैल रहा संक्रमण

राजस्थान के जयपुर में गुरुवार को 15 नए कोरोना केस सामने आए। इनमें से सबसे ज्यादा 9 जयपुर में, 2 जोधपुर में और 4 उदयपुर में दर्ज किए गए। इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट की पुष्टि भी हुई है। पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) को भेजे गए 4 मरीजों के नमूनों में XFG और LF.7.9 वेरिएंट के 2-2 मामले सामने आए हैं। ये वेरिएंट मुख्यतः भारत के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में पाए जा रहे हैं। इसके अलावा, JN.1 और NB.1.8.1 स्ट्रेन भी एक्टिव हैं।

कर्नाटक और चंडीगढ़ में मौत के मामले

कर्नाटक में 70 वर्षीय एक बुज़ुर्ग की मौत डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, आईएचडी और एन्सेफैलोपैथी जैसी गंभीर बीमारियों के कारण हुई, जो कोविड संक्रमण से भी पीड़ित थे। वहीं, चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) में बुधवार को कोविड पॉजिटिव 40 वर्षीय एक मरीज की मौत दर्ज की गई।

भारत में अब तक कुल सक्रिय मामले और मौतें

फिलहाल भारत में कुल सक्रिय मामले लगभग 1,252 हैं, और अब तक 13 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जो आने वाले समय में चिंता का कारण बन सकता है।

इन लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें

मौजूदा कोविड लहर में जो आम लक्षण सामने आ रहे हैं, उनमें शामिल हैं —

- गले में खराश या भारीपन
- बुखार
- दस्त और पेट में हल्का दर्द
- हल्की थकान
- आवाज में बदलाव

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही लक्षण गंभीर न लगें, लेकिन संक्रमण की रोकथाम के लिए सतर्क रहना बेहद ज़रूरी है।

सरकार की गाइडलाइंस

स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR ने सभी राज्यों को सख्त निर्देश दिए हैं कि —

- जांच दर बढ़ाई जाए
- अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए
- पब्लिक प्लेस पर मास्क पहनने की सलाह दी जाए
- हाई-रिस्क समूहों को बूस्टर डोज़ लगाने की सिफारिश की जाए

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं