न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जब 9वीं में थीं सुरवीन तो उनके सामने ही शख्स ने की शर्मनाक हरकत, सारा-इब्राहिम संग पलक का वीडियो वायरल

एक्ट्रेस सुरवीन चावला इन दिनों कोर्टरूम ड्रामा वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 30 May 2025 1:10:09

2 News : जब 9वीं में थीं सुरवीन तो उनके सामने ही शख्स ने की शर्मनाक हरकत, सारा-इब्राहिम संग पलक का वीडियो वायरल

एक्ट्रेस सुरवीन चावला इन दिनों कोर्टरूम ड्रामा वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई। सुरवीन इसके प्रमोशन के तहत इन दिनों मीडिया को इंटरव्यू दे रही हैं। इसी दौरान सुरवीन ने उनके साथ हुए कुछ दर्दनाक अनुभव शेयर किए। सुरवीन ने कहा कि मैं जब 9वीं कक्षा में थीं, तब मेरे साथ एक बेहद डरावनी घटना हुई थी। मैं घर के बाहर खेलने निकली थी, तभी साइकिल से एक आदमी वहां आया। मुझे बहुत अच्छे से याद है। उसने मुझे अपने पास बुलाया।

मैं जैसे ही उसकी ओर बढ़ने लगी मैंने देखा कि वो अपनी पैंट से कुछ बाहर निकाल रहा था और फिर साइकल पर बैठकर मास्टरबेट करने लगा। मैंने यूटर्न लिया और मैं घर की तरफ भाग गई। मुझे उस वक्त समझ नहीं आया था कि वो क्या कर रहा था बस मुझे कुछ अजीब लगा इसलिए मैं उसके पास नहीं गई। घटना ने मुझे अंदर तक झकझोरकर रख दिया। इस तरह की घटनाएं लड़कियों के मन में डर और कन्फ्यूजन पैदा करते हैं। उन्हें तब समझ नहीं आता है, लेकिन उनके दिमाग में वो चीज बैठ जाती है और इसका असर बहुत लंबे समय तक रहता है।

सुरवीन ने कास्टिंग काउच का अनुभव भी बताया। सुरवीन ने कहा कि मुंबई के वेरा देसाई रोड पर एक डायरेक्टर से मीटिंग हुई। हमने प्रोफेशनल बातें कीं, यहां तक कि मैंने अपने पति के बारे में भी बताया क्योंकि तब मैं शादीशुदा थी। जब मीटिंग खत्म हुई और मैं बाहर निकल रही थी तब वो डायरेक्टर मुझे गेट तक छोड़ने आया। जैसे ही मैंने गुडबाय कहा, उसने झुककर मुझे किस करने की कोशिश की। मैंने उसे धक्का दिया और मैं वहां से निकल गई। लोग मान लेते हैं कि काम पाने के लिए ये सब झेलना पड़ेगा, लेकिन ये बहुत गलत है। अब वक्त है कि इंडस्ट्री में हो रहे इस शोषण के खिलाफ खुलकर बोला जाए।

सारा और इब्राहिम अली खान के साथ फिल्म देखने पहुंचीं पलक तिवारी

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के रिश्ते को लेकर हमेशा खबरें चलती रहती हैं। दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है। इस बीच दोनों एक बार फिर साथ नजर आए। वे एक साथ मूवी देखने के लिए पहुंचे, जहां इब्राहिम की बहन सारा अली खान भी उनके साथ थीं। इब्राहिम और पलक कैमरे देख शर्माते और बचते हुए नजर आए। इस दौरान सारा अपने छोटे भाई इब्राहिम को चिढ़ाने लगीं, जिसके बाद उनके चेहरे पर भी मुस्कान आ गई।

तीनों स्टार को कैजुअल लुक में देखा जा सकता है। सामने आए वीडियो में वे एक साथ पीवीआर में जाते दिख रहे हैं। इब्राहिम लिफ्ट के पास खड़े होकर इंतजार कर रहे होते हैं। वो पैपराजी को देख शरमा जाते हैं और कैमरे से नजरें चुराने लगते हैं। इसके बाद पलक और सारा भी लिफ्ट के पास पहुंचती हैं। पलक भी कैमरा फेस नहीं करतीं। इस बीच सारा हंसते हुए अपने भाई को छेड़ती नजर आईं। इससे पहले गोवा में इन तीनों की छुट्टियां मनाने की खबर सामने आई थीं।

इब्राहिम और पलक से जब भी उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछा जाता है तो वे एक-दूसरे को महज दोस्त बताकर बात को टाल देते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो इब्राहिम ने इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘नादानियां’ के साथ एक्टिंग की शुरुआत की है। दूसरी ओर, पलक भी बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। वह पिछले दिनों रिलीज हुई मूवी ‘द भूतनी’ में मौनी रॉय, संजय दत्त और सनी सिंह संग नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी