न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'अंखियों से गोली मारे' गाने पर कोहली का मैदान में धमाकेदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

विराट कोहली का अंखियों से गोली मारे गाने पर मैदान में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। IPL 2025 में RCB फाइनल में पहुँची और कोहली ऑरेंज कैप की रेस में हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 30 May 2025 11:24:40

'अंखियों से गोली मारे' गाने पर कोहली का मैदान में धमाकेदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

विराट कोहली मैदान पर हमेशा जोश से भरपूर नजर आते हैं, फिर चाहे वह आक्रामक रवैया हो या फिर उनका मस्ती भरा अंदाज। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) IPL 2025 के फाइनल में पहुंच चुकी है। गुरुवार को खेले गए क्वालीफ़ायर-1 में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इसी बीच विराट कोहली का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बॉलीवुड के लोकप्रिय गाने 'अंखियों से गोली मारे' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

क्वालीफ़ायर मैच में रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया और इस फैसले को टीम के गेंदबाजों ने पूरी तरह सही साबित किया। पावरप्ले के भीतर ही पंजाब ने 38 रनों पर अपने चार विकेट गंवा दिए, जिसके बाद टीम उबर नहीं सकी और पूरी टीम महज 101 रनों पर सिमट गई। इस मैच में विराट कोहली न केवल मैदान पर फील्डिंग सेट कर रहे थे, बल्कि गेंदबाजों को स्पष्ट दिशा-निर्देश भी दे रहे थे कि कहां गेंदबाजी करनी है। कई बार ऐसा देखा गया कि कोहली के निर्देश के तुरंत बाद विकेट गिरा, जिससे लग रहा था जैसे इस मैच में वे ही कप्तानी कर रहे हों।

101 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला कुछ खास नहीं चला और वे 12 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, आरसीबी को इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने में कोई परेशानी नहीं हुई। फिल साल्ट की नाबाद 56 रनों की शानदार पारी की मदद से आरसीबी ने केवल 10 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।

कोहली का डांस वीडियो वायरल

विराट कोहली का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह आरसीबी के लीग स्टेज के अंतिम मुकाबले का है, जिसमें टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया था। उसी जीत के दम पर आरसीबी ने पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में अपनी जगह पक्की की थी। मैच के दौरान जब डीजे ने 'अंखियों से गोली मारे' गाना बजाया, तो कोहली खुद को रोक नहीं सके और मैदान में ही डांस करने लगे। उनका यह मस्तीभरा मूड फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है।

ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली

अगर विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने इस सीजन के 14 मैचों में 55.81 की औसत से कुल 614 रन बनाए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के चलते वह ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए उन्हें फाइनल मुकाबले में शतक बनाना होगा। जिस तरह की फॉर्म में कोहली हैं, उससे यह बिल्कुल असंभव नहीं लगता कि वह फाइनल में एक बड़ी और यादगार पारी खेलें। फैन्स को उनसे एक और धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत