न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान 5वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम आज दोपहर 12:30 बजे होगा घोषित, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे जारी

राजस्थान की 5वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा जारी किया जाएगा। छात्र rajshaladarpan.nic.in और अन्य आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट रोल नंबर से देख सकते हैं। ग्रेड सिस्टम के तहत मूल्यांकन और दोबारा परीक्षा के नियम भी बताए गए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 30 May 2025 9:59:19

राजस्थान 5वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम आज दोपहर 12:30 बजे होगा घोषित, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे जारी

राजस्थान की 5वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज जारी किया जाएगा, जिसमें शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिजल्ट घोषित करेंगे। मंत्री मदन दिलावर ने परीक्षा में शामिल सभी छात्रों को सफलता की शुभकामनाएं दी हैं। कक्षा 5वीं के छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 5वीं का परिणाम रोल नंबर डालकर चेक किया जा सकेगा।

पांचवीं बोर्ड परीक्षा 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 13.30 लाख छात्र पंजीकृत हुए थे। पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय बीकानेर हर साल कक्षा 5वीं की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर आयोजित करता है। इस बार भी छात्रों का मूल्यांकन ग्रेड सिस्टम के आधार पर किया जाएगा। जिन छात्रों को 81% से 100% अंक मिलेंगे, उन्हें A ग्रेड मिलेगा। 61% से 80% अंक प्राप्त करने वालों को B ग्रेड मिलेगा, 41% से 60% तक के अंकों पर C ग्रेड मिलेगा, तथा 33% से 40% अंक पाने वालों को D ग्रेड मिलेगा। वहीं, जिन छात्रों को 32% या उससे कम अंक मिलेंगे, उन्हें E ग्रेड दिया जाएगा।

E ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्रों को पुनः परीक्षा देनी होगी। यदि वे पुनः परीक्षा में पास नहीं होते हैं, तो उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा, लेकिन फेल हुए विषयों को उन्हें पुनः पढ़ना अनिवार्य होगा।

आप अपना परिणाम निम्नलिखित वेबसाइटों पर देख सकते हैं:

- rajshaladarpan.nic.in
- rajpsp.nic.in
- rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया:

- सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- Rajasthan 5th Board Result के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर और जिला चुनें।
- सब्मिट करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

राजस्थान बोर्ड 5वीं के परिणाम जारी होने के बाद छात्र शालादर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in से अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपनी कक्षा, जिला और रोल नंबर की डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?