न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजनाथ सिंह का खुलासा - ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नेवी ने पाक पर दागी थीं टॉरपीडो और मिसाइलें

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और POK के आतंकी ठिकानों पर जोरदार हमला किया। ब्रह्मोस मिसाइल, टॉरपीडो और नौसेना की शक्ति से पाकिस्तान को 96 घंटे में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INS विक्रांत से की पुष्टि।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 30 May 2025 1:48:01

राजनाथ सिंह का खुलासा - ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नेवी ने पाक पर दागी थीं टॉरपीडो और मिसाइलें

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। इस ऑपरेशन में भारत ने आतंकवादियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान ने जब इस कार्रवाई से बौखलाकर भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, तो भारत की तीनों सेनाओं ने संयुक्त अभियान चलाकर करारा जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में भारत की ओर से ब्रह्मोस जैसी मिसाइलों समेत कई प्रकार के हथियारों का प्रयोग किया गया, जिससे पाकिस्तान को केवल चार दिनों में ही घुटनों के बल आने पर मजबूर होना पड़ा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए बताया कि भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े में तैनात युद्धपोतों ने 96 घंटों के भीतर पाकिस्तान पर सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और टॉरपीडो के जरिए सफल हमले किए। इन हमलों से भारतीय रक्षा प्रणाली, तकनीक और हमारे सैनिकों की युद्ध क्षमताओं की ताकत का प्रदर्शन हुआ। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि इन सटीक और लंबी दूरी के हमलों ने दुश्मन को हमारी सैन्य रणनीति और गंभीरता का एहसास कराया, जिसकी वजह से उन्हें रक्षात्मक मोड में जाना पड़ा।

यहां बता दें कि टॉरपीडो एक पानी के नीचे चलने वाला बम या मिसाइल होता है, जिसका प्रयोग विशेष रूप से दुश्मन की पनडुब्बियों और जहाजों को निशाना बनाने के लिए किया जाता है।

INS विक्रांत का दौरा और सैनिकों से संवाद

राजनाथ सिंह ने हाल ही में भारत के स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत का दौरा किया। वहां मौजूद नौसैनिक जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "आपकी तैयारी इतनी मजबूत थी कि दुश्मन को कार्रवाई से पहले ही मानसिक रूप से पराजय का एहसास हो गया। आपके पराक्रम और युद्ध कौशल ने पाकिस्तान को भयभीत कर दिया। उन्हें भारतीय नौसेना की मारक क्षमताओं और आक्रामक रणनीति का सटीक अंदाजा हो गया है।"

हमने अपने शर्तों पर रोका सैन्य अभियान

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि भारत ने अपने सैन्य अभियान को अपनी शर्तों पर रोका। उन्होंने कहा, "हमारा हमला इतना तीव्र और सटीक था कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को रोकने के लिए अपील करनी पड़ी। अभी तो हमने अपनी सेनाओं की पूरी ताकत का प्रदर्शन भी नहीं किया था। हमने तो केवल शुरुआत की थी।"

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिया स्पष्ट संदेश

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि यह ऑपरेशन केवल आतंकवादियों के खिलाफ नहीं था, बल्कि उनके सरपरस्तों के लिए भी एक स्पष्ट चेतावनी थी। उन्होंने कहा, “भारतीय नौसेना ने इस एकीकृत सैन्य कार्रवाई में गौरवशाली भूमिका निभाई है। पाकिस्तान को अब यह समझ लेना चाहिए कि अपने हित में उसे अपनी धरती से आतंकवाद को खत्म करना ही होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो भारत की ओर से और भी सख्त प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती