न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘आप पहले अपनी श्रीमती को सिंदूर दीजिए…’, Operation Sindoor को लेकर ममता बनर्जी का PM मोदी पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने सिंदूर पर टिप्पणी करते हुए कहा, आप पहले अपनी श्रीमती को सिंदूर क्यों नहीं देते? बंगाल की राजनीति में तीखा टकराव।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 30 May 2025 11:12:14

‘आप पहले अपनी श्रीमती को सिंदूर दीजिए…’, Operation Sindoor को लेकर ममता बनर्जी का PM मोदी पर तीखा हमला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया है। ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चुनाव के लिए तुरंत तैयार है। यह टिप्पणी उन्होंने भाजपा की बंगाल इकाई के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के ‘ऑपरेशन बंगाल’ बयान के जवाब में दी। मजूमदार ने कहा था कि "ऑपरेशन बंगाल के तहत अगला विधानसभा चुनाव टीएमसी को बंगाल की खाड़ी में फेंकने के लिए होगा।"

राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से बात करते हुए ममता ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की आज की टिप्पणी चौंकाने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने और भाजपा नेताओं ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और अब 'ऑपरेशन बंगाल' का उल्लेख ऐसे समय में किया जब विपक्ष अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है।” गौरतलब है कि पीएम मोदी की उपस्थिति में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और सुकांत मजूमदार ने 2026 के विधानसभा चुनाव में बदलाव के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तर्ज पर ‘ऑपरेशन बंगाल’ की बात कही थी। ममता ने केंद्र से यह सवाल भी किया कि पहलगाम हमले के दोषियों को अभी तक क्यों नहीं पकड़ा गया।

"आप पहले अपनी श्रीमती को सिंदूर क्यों नहीं देते?" – ममता का तंज

देशभर में महिलाओं के बीच सिंदूर बांटने की भाजपा की कथित योजना पर सीएम ममता ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “हर महिला का सम्मान होता है। वह केवल अपने पति से ही सिंदूर स्वीकार करती है। प्रधानमंत्री मोदी, आप पहले अपनी श्रीमती को सिंदूर क्यों नहीं देते?” टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि वह ऐसे निजी मुद्दों में नहीं पड़ना चाहती थीं लेकिन परिस्थितियों ने उन्हें मजबूर कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक फायदे के लिए केंद्र सरकार ने सैन्य कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया।

पीएम मोदी की टिप्पणी पर ममता का पलटवार

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार पर भ्रष्टाचार, हिंसा और अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में जनता एक क्रूर सरकार से छुटकारा चाहती है। उन्होंने राज्य में व्याप्त पांच बड़े संकटों की सूची भी दी। पीएम के अनुसार पहला संकट है हिंसा और सामाजिक ताने-बाने का टूटना। दूसरा संकट है महिलाओं की असुरक्षा और अपराधों में वृद्धि। तीसरे में उन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाले का हवाला देते हुए टीएमसी पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और शिक्षकों के भविष्य को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो रही है, फिर भी टीएमसी अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं कर रही और न्यायिक व्यवस्था को दोषी ठहरा रही है।

बंगाल में भाजपा की भूमिका पर ममता का आरोप

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि राज्य में हालिया अशांति की साजिश भाजपा ने रची है। उन्होंने मुर्शिदाबाद और मालदा की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा, “हमारे पास पुख्ता सबूत हैं कि इन जिलों में अशांति भाजपा की देन है और समय आने पर इसका खुलासा किया जाएगा।” मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार मानवीय दृष्टिकोण से कार्य करती है, जबकि भाजपा शासित राज्यों में ज्यादा भ्रष्टाचार होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती।” उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य के लंबित 1.75 लाख करोड़ रुपये जारी करने की भी मांग की और कहा कि प्रधानमंत्री को आलोचना से पहले यह भुगतान करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत