न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीषण सड़क हादसा: झालावाड़ में ओवरटेक करते समय खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, महिला की मौत, 12 यात्री घायल

झालावाड़ में खाटू श्याम जी जा रही रोडवेज बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। ओवरटेक के दौरान खड़े ट्रक से टकराने पर एक महिला की मौत हो गई और 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 30 May 2025 7:46:58

भीषण सड़क हादसा: झालावाड़ में ओवरटेक करते समय खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, महिला की मौत, 12 यात्री घायल

झालावाड़: गुरुवार रात झालावाड़ सिटी फोरलेन पर जमुनिया के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। खाटू श्याम जी जा रही एक रोडवेज बस ओवरटेक करने के प्रयास में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

कंडक्टर राधेश्याम लोधा ने बताया कि जब वह टिकट चेक कर रहे थे, तभी बस में जोरदार झटका लगा और फिर उन्हें कुछ भी याद नहीं रहा। बस चालक शंभूदयाल के अनुसार, दुर्घटना ट्रक ड्राइवर के शराब के नशे में होने और बस के ब्रेक फेल हो जाने के कारण हुई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

यह हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ, जब झालावाड़ डिपो से खाटू श्याम जी के लिए रोडवेज बस लगभग 20 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। जमुनिया के पास पहुंचने पर बस चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन सामने से आ रहे ट्रक का ड्राइवर नशे में था और उसका नियंत्रण बिगड़ गया। साथ ही बस का ब्रेक भी फेल हो गया, जिससे बस जाकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर मार बैठी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का केबिन और कंडक्टर साइड पर बैठे कई यात्री बुरी तरह से घायल हो गए।

हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला और एंबुलेंस की सहायता से उन्हें झालावाड़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में सुकेत निवासी संतोष बाई की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल अन्य यात्रियों का इलाज अस्पताल में जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही यात्रियों के परिजन अस्पताल पहुंचने लगे, जिससे अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासन की ओर से एडीएम सत्यनारायण अमेठा, एडिशनल एसपी चिरंजी लाल मीणा, डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही कांग्रेस, भाजपा और नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?